राम नवमी की शोभायात्रा पर पथराव पर भड़के पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले- दुनिया में सबसे बड़ा नाम राम का

Updated on 01-04-2023 08:53 PM

 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राम नवमी के जुलूस पर पत्थर फेंकने वालों पर भड़के। बोले- दुनिया में सबसे बड़ा नाम राम का है। जुलूस पर पत्थर फेंकना देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। पनागर में चल रही भागवत कथा के विश्राम दिवस पर व्यासपीठ से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रास-महारास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कृष्ण जी ने एक रास किया है। पर श्रीरामजी ने 999 रास रचाए हैं।

राम जी को आप कम न मानना, वे भी गुरु हैं। कृष्ण उनके चेले जैसे हैं। श्रीराम चित्रकूट गए। वहां संत उन पर आसक्त थे। राम का नाम जपते थे क्योंकि उन्हें प्रेम करते थे। सबको भगवान ने अगले जनम में मिलने कहा। उन्होंने कहा कि ये पवित्र प्रेम ही मानसिक महारास है। इस प्रसंग पर अंत में उन्होंने ये भी कहा कि कुछ भी बड़ा न इस दुनिया में सोना चांदी दान, सबसे बड़ा राम का नाम।

विरोध दिखता है, है नहीं

महाराजश्री ने कहा कि राम-कृष्ण में विरोध दिखाई जरूर पड़ता है, पर विरोध है नहीं। उन्होंने समझाया कि मनुष्य के रूप में आप एक हो, पर नाते के रूप में अनेक हो जाते हो। एक होते हुए भी आपके अंदर पिता-पुत्र, साला-चाचा, सखा-मामा सब अलग-अलग हो जाते हैं। ऐसे ही परमात्मा भक्तों के लिए अनेक रूप में प्रकट हो जाते। कभी राम कभी घनश्याम कभी हनुमान कभी गुरु।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.