MP में पंचायत सचिवों को अगस्त से ही मिलेगा सातवां वेतनमान, महंगाई भत्‍ते में वृद्धि

Updated on 22-08-2023 12:09 PM

 भोपाल । प्रदेश के 21 हजार 110 पंचायत सचिवों को अगस्त से सातवां वेतनमान मिलेगा। इससे सचिवों को महंगाई भत्ता मिलाकर अभी जो अधिकतम वेतन 34 हजार 632 रुपये मिल रहा था, वह 41 हजार 814 रुपये हो जाएगा। नया वेतनमान देने से सरकार के ऊपर प्रतिवर्ष 180 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कैबिनेट निर्णय के बाद सोमवार को पंचायत सचिवों को अगस्त से सातवां वेतनमान दिए जाने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में 23 हजार 12 पंचायतें हैं और 21 हजार 110 पंचायत सचिव कार्यरत हैं। ये लंबे समय से सातवां वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरा करते हुए इसका लाभ 11 अगस्त 2023 से देने का निर्णय लिया है। सातवें वेतनमान में तीन श्रेणियां रखी गई हैं।

पहली श्रेणी में 102 पंचायत सचिव आएंगे और इन्हें पूर्व की तरह दस हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जबकि, 743 सचिवों को 33 हजार 120 रुपये प्रतिमाह महंगाई भत्ते सहित मिलेंगे। इन्हें अभी 19 हजार 313 प्रतिमाह मिल रहे हैं। वहीं, 20 हजार 270 सचिवों का मासिक वेतन 34 हजार 632 रुपये से बढ़कर 41 हजार 814 रुपये हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.