'भारत से 14 साल आगे निकल जाएगी पाकिस्तानी एयरफोर्स', चीन से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी, बड़ा खतरा
Updated on
05-10-2024 02:05 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने में लगा है। पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने चीन के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट FC-31 को खरीदने का फैसला किया है। पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे पाकिस्तान एयरफोर्स भारत से कई साल आगे निकल जाएगी। पाकिस्तानी वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी एयर कमोडोर जिया उल हक शमशी के मुताबिक अगर पाकिस्तान एफसी-31 का अधिग्रहण कर लेगा तो वह भारत से 12-14 साल आगे निकल जाएगा। इससे भारतीय वायु सेना पर रणनीतिक लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा, 'इस बात की उम्मीद नहीं है कि उस अवधि के अंदर भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को पा सकेगा, जो पाकिस्तान को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त देगा।' इस एयरक्राफ्ट को चीन के शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन की ओर से बनाया गया है। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी वायुसेना ने संकेत दिया था कि वह चीन से पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट खरीदेगा।
पाकिस्तान खरीदेगा एफसी-31
पाकिस्तानी एयरफोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ एयर मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने कथित तौर पर पिछले साल एक कार्यक्रम में उल्लेख किया था कि एफसी-31 जल्द ही एयरफोर्स में शामिल होगा। उन्होंने कहा था, 'एफसी-31 के अधिग्रहण को लेकर पहले बातचीत हो चुकी है, जो जल्द ही पाकिस्तानी वायु सेना का हिस्सा बन जाएगा।' हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि PAF ने FC-31 पर प्रशिक्षण के लिए पायलटों के एक समूह को पहले ही चीन भेज दिया है।
भारत के पास नहीं हैं पांचवी पीढ़ी के जेट
एफसी-31 फाइटर जेट जे-20 'माइटी ड्रैगन' के बाद चीन की ओर से विकसित दूसरा स्टील्थ लड़ाकू विमान है। यह निर्यात के लिए नहीं बनाया गया है। विशेष रूप से यह चीनी वायु सेना की ओर से इस्तेमाल किया जाएगा। एफसी-31 के शामिल होने से पाकिस्तान के पास चीनी लड़ाकू विमानों की लिस्ट और बढ़ जाएगी। ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि पाकिस्तानी पायलट एफसी-31 का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह साफ दिखाता है कि चीन और पाकिस्तान के बीच पांचवीं पीढ़ी के विमानों को लेकर खिचड़ी पक रही है।
यह भारत की चिंता बढ़ाने वाला है। उसके पास अभी सुखोई एसयू-30 एमकेआई और राफेल जैसे 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है कि एफसी-31 की खरीद से पाकिस्तान अपने अमेरिकी एफ-16 और फ्रांसीसी मिराज 5 को बदलना चाहता है।
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…