पाकिस्तान ने LoC के पास होवित्जर तोप की टेस्टिंग की:चीन की मदद से यह तैयार हुई, 30km तक दाग सकती है गोले

Updated on 04-11-2024 02:37 PM

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास 155 MM ट्रक-माउंटेड होवित्जर तोपों समेत दूसरे हथियारों की टेस्टिंग की है। हालांकि, ये टेस्टिंग कब हुई इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि 155 MM तोप को चीनी की रक्षा कंपनी की देखरेख में एक खाड़ी देश की मदद से तैयार किया है। इसे हाल ही में LoC के पास देखा गया था। 155 MM तोप SH-15 होवित्जर का वर्जन है, जो 'शूट एंड स्कूट' (शूट करो और भागो) के लिए जानी जाती हैं। होवित्जर 155 MM तोप को लेकर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह कई तरह के हथियारों से हमला करने में काबिल है। यह 30 किमी दूर तक हमला कर सकती है और एक मिनट में 6 गोले तक दाग सकती है।

M109 तोप की भी टेस्टिंग हुई, 40 सेकेंड में 6 गोले दाग सकती है

जिन हथियारों की टेस्टिंग हुई है, उनमें एडवांस M109 तोप भी शामिल है। यह 24 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकती है और 40 सेकेंड में 6 गाले दाग सकती है। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान को M 109 पश्चिमी देशों से मिली थी। वह इसके एडवांस वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, हथियारों को डेवलप करने में तुर्की ने पाकिस्तान की काफी मदद की है। तुर्की की रक्षा कंपनी FNSS ने पाकिस्तान को एडवांस 105 MM तोप दी है। यह हाई रेंज गोले दागने में सक्षम है।

चीन की मदद से LoC पर सैन्य क्षमताएं बढ़ा रहा पाकिस्तान

अधिकारियों ने बताया कि चीन LoC पर पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने में मदद कर रहा है। पाकिस्तान चीन की मदद से सीमा पर बंकर निर्माण, ड्रोन, फाइटर जेट्स, हाई रेंज कम्युनिकेशन सिस्टम तैयार कर रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि चीन की मदद से पाकिस्तान सीमा पर इनक्रिप्टेड कम्युनिकेशन टावर और जमीन के भीतर फाइबर ऑप्टिकल केबल लगा रहा है।

इस साल की शुरुआत में चीन के नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NORINCO) ने पाकिस्तानी सेना को 56 SH-15 हॉवित्जर तोपों की दूसरी खेप सौंपी थी।

पाकिस्तान ने मई में फतह-2 की टेस्टिंग की

इसी साल मई में पाकिस्तान ने एडवांस गाइडेड रॉकेट सिस्टम फतह-2 की सफलतापूर्वक टेस्टिंग की थी। फतह-2 गाइडेड रॉकेट सिस्टम है, जिसकी रेंज 400 km है। इसमें स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नेविगेशन सिस्टम, खास ट्रैजेक्टरी और मैन्यूवरेबल फीचर्स हैं। यानी यह अपनी दिशा भी बदल सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.