पाकिस्तान ने कर दिया भारत का काम, ऑस्ट्रेलिया को दे डाली ऐसी शर्मनाक हार, पैट कमिंस की तोड़ी हेकड़ी

Updated on 08-11-2024 03:44 PM
एडिलेड: एक ओर जहां ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलना है तो उसे दूसरी ओर, अपने ही मैदान पर पाकिस्तान के हाथों शर्मनाक हार के लिए मजबूर होना पड़ा। उसे एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में कमाल कर दिया। पाकिस्तान ने पहले ऑस्ट्रेलिया को 35 ओवरों में 163 रनों पर ढेर कर दिया तो इस लक्ष्य को एक विकेट खोकर आसानी से फतह कर लिया। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके तो बल्लेबाजी में सैम अयूब ने सबसे अधिक 82 रन बनाए।

इस शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के तेवर थोड़ा ढीले होंगे। एक समय तो लग रहा था कि पाकिस्तान टीम बिना कोई विकेट गंवाए ये मैच जीत लेगी, लेकिन सैम अयूब एडम जांपा को हवा में खेल बैठे और हेजलवुड के हाथों लपके गए। इस तरह से पाकिस्तान को मैच में इकलौता झटका लगा, जबकि पूर्व कप्तान बाबर आजम ने जांपा को विनिंग सिक्स लगाते हुए पाकिस्तानी फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया।

सैम अयूब ने 71 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के उड़ाए, जबकि बाबर आजम 30 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। अब्दुल्ला शफीक ने 69 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के दम पर नाबाद 64 रन ठोके। इससे पहले सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था, जबकि अब सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। इस हार से उसके ऊपर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनेगा। उस पर अब सीरीज हारने का खतरा भी मंडराने लगा है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने ही मैदान पर पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। उसने 35 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक स्टीव स्मिथ ने 35 रन की पारी खेली, जबकि पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने एक बार फिर 5 विकेट झटके, जबकि शाहीन के खाते में 3 विकेट रहे। नसीम शाह थोड़ा महंगे रहे और 65 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.