पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अमेरिका में प्राइवेट डिनर आयोजित किया

Updated on 05-06-2024 01:48 PM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ी फिर कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से ठीक पहले, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अमेरिका में एक प्राइवेट डिनर आयोजित किया, जहां उन्होंने फैंस को मिलने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, यह पहल फ्री या किसी चैरिटी के लिए नहीं थी। इस प्राइवेट डिनर के लिए 25 अमेरिकी डॉलर शुल्क था।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों ने इसे आयोजित किया है।

हमारे खिलाड़ियों मिलने का शुल्क 25 डॉलर - लतीफ
राशिद लतीफ ने कहा, ऑफिशियल डिनर होते हैं, लेकिन यह एक प्राइवेट डिनर है। ऐसा कौन कर सकता है? यह भयानक है। इसका मतलब है कि आप हमारे खिलाड़ियों से 25 डॉलर में मिल सकते हैं। भगवान न करे, अगर कोई गड़बड़ होती, तो लोग कहते कि लड़के पैसे कमा रहे हैं।

वर्ल्ड कप से पहले प्राइवेट डिनर करना गलत- लतीफ
लतीफ ने यह भी कहा कि वह चैरिटी डिनर हो सकता है, लेकिन पैसे लेकर प्राइवेट डिनर समझ से परे है। वे बोले, लोग मुझे बताते हैं कि जो भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बुलाता है, वह बस यही पूछता है, 'आप कितना पैसा देंगे?' यह आम बात हो गई है। हमारे समय में चीजें अलग थीं। हमने 2-3 डिनर किए, लेकिन वे ऑफिशियल थे।

यह इसलिए हाईलाइट किया गया क्योंकि यह वर्ल्ड कप है। इसलिए खिलाड़ियों को सावधान रहना चाहिए। 25 डॉलर का इस्तेमाल इस तरह से खुलेआम नहीं किया जाना चाहिए। आप 2-3 डिनर में जाते हैं, लेकिन बिना किसी कमर्शियल एंगल के। आप चैरिटी डिनर और फंडरेजर के लिए जा सकते हैं, लेकिन यह न तो फंडरेजिंग है और न ही चैरिटी डिनर। यह एक प्राइवेट फंकशन है, जिसके साथ पाकिस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट का नाम जुड़ा हुआ है। ऐसी गलती न करें।

पाकिस्तान का पहला मैच 6 जून को
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पहला मैच अमेरिका के खिलाफ 6 जून को डलास के ग्रैंड पेयरी स्टेडियम में है। वहीं, टीम 9 जून को भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी ग्राउंड में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.