PAK सांसद बोले- दुनिया चांद पर,हमारे बच्चे गटर में पड़े : कहा- आज टॉप 25 कंपनियों के भारतीय CEO

Updated on 16-05-2024 11:56 AM

आर्थिक तंगहाली के बीच पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमल ने नेशनल असेंबली में भारत की शिक्षा व्यवस्था की तुलना पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था से की। उन्होंने कहा, "जहां एक तरफ दुनिया चांद पर जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कराची के बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं।"

सैयद मुस्तफा ने कहा, "30 साल पहले, हमारे पड़ोसी भारत ने अपने बच्चों को वह सिखाया जिसका आज पूरी दुनिया में मांग है। आज टॉप 25 कंपनियों के CEO भारतीय हैं। आज अगर भारत तरक्की कर रहा है तो उसकी वजह ये है कि वहां वो सिखाया गया जो जरूरी था। पाकिस्तान का IT एक्सपोर्ट आज 7 अरब डॉलर है जबकि भारत का IT एक्सपोर्ट 270 अरब डॉलर है।"

'देश की साक्षरता दर देखकर यहां के नेताओं को नींद नहीं आनी चाहिए'
मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) पार्टी के नेता ने अपने भाषण के दौरान बताया कि देश में आज 2 करोड़ ऐसे बच्चे हैं, जो स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। अगर आज हम सिर्फ इस बात पर ही ध्यान दें, तो भी देश के नेताओं को सुकून से नींद नहीं आनी चाहिए। पाकिस्तानी सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर लिखा, "पाकिस्तान को अपनी तुलना अब अफगानिस्तान और बांग्लादेश से करनी चाहिए। तब शायद वहां के राजनेताओं को बेहतर महसूस होगा।" दूसरे यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान का धर्म उसके विकास में अड़ंगे लगा रहा है। अगर वे धर्मनिरपेक्ष बन जाएं, तो वे तेजी से विकास करेंगे। अगर पाकिस्तान की जनता विकास चाहेगी और उसके लिए कोशिश करेगी, तो यह जरूर मुमकिन होगा।

'पाकिस्तान को फौज का दबदबा खत्म करने की जरूरत'
एक अन्य यूजर ने कहा कि पाकिस्तान आज अफगानिस्तान बनता जा रहा है। वहां फौज का दबदबा खत्म होने की जरूरत है, जिससे आतंकवाद पर काबू पाया जा सका। पाकिस्तान में ऐसा होने में कई सदियां लग जाएंगी।

पाकिस्तान में प्रधानमंत्रियों और सांसदों से लेकर कई लोग अक्सर देश की तुलना भारत से करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही वहां के PM शहबाज शरीफ ने कहा था कि अगर पाकिस्तान मेहनत करे तो भारत और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ सकता है।

वहीं करीब 2 महीने पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत के साथ फिर से व्यापार शुरू करने की बात कही थी। लंदन में पाकिस्तानी हाई कमिशन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इशाक ने कहा था कि व्यापार बहाल करने के लिए पाकिस्तान सरकार मामले से जुड़े सभी लोगों से एडवाइस लेगी और सभी प्रस्तावों की समीक्षा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

पाकिस्तान के आर्थिक हालातों पर नजर...
पाकिस्तान में इस वक्त आर्थिक हालात बेहद खराब हैं, पिछले करीब 1 साल में वे IMF से तीन बार कर्ज ले चुके हैं। 30 अप्रैल को IMF से 9.183 हजार करोड़ की आर्थिक मदद मिलने के बाद मई में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 1.20 लाख करोड़ हो गया।

पाकिस्तान में पिछले महीने (अप्रैल 2024) महंगाई दर में 17.3% की गिरावट दर्ज की गई। देश के वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, यह 2 साल में सबसे कम थी। ठीक एक साल पहले मई 2023 में पाकिस्तान में महंगाई दर 38% तक पहुंच गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
Advt.