भोपाल में पुताई ठेकेदार ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:शराब के नशे में घर लौटा था, चादर का फंदा बनाकर लटका

Updated on 18-08-2025 12:17 PM

भीम नगर में रहने वाले पुताई ठेकेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था जबकि परिजन पड़ोस में जन्माष्टमी की पूजा में शामिल होने गए हुए थे। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।

डालचंद यादव पिता जुगल किशोर यादव (40)भीम नगर छात्रावास के पीछे रहता था और पुताई ठेकेदारी करता था। युवक ने घर में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जन्माष्टमी की पूजा के बाद घर लौटी बच्ची ने पिता के शव को फंदे पर लटका देखा और चाचा को सूचना दी। चाचा राकेश ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और बॉडी को पीएम के लिए रवाना कर दिया। रविवार दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है।

भाई के साथ शराब पार्टी कर घर लौटा था

राकेश के मुताबिक शनिवार को उन्हें काम का पेमेंट मिला था। इसके बाद दोनों भाइयों ने एक साथ शराब पार्टी की। शराब पीने के बाद दोनों एक साथ घर लौटे। घर के पड़ोस में जन्माष्टमी पूजा चल रही थी। भाई पूजा के लिए नहाने का बोलकर बाथरूम में चले गए। इसी बीच भाभी और बच्चे पूजा में शामिल होने पड़ोस में चले गए थे। मैं घर के बाहर ही था।

उसने बताया कि रात ठीक 12 बजे भतीजी पिता को पूजा में शामिल होने के लिए बुलाने घर लौटी। तब उसने पिता के शव को फंदे पर लटका देखा और मुझे सूचना दी। राकेश ने बताया कि मौत से पहले मैं उनके साथ था। भाई ने किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

नहीं मिला सुसाइड नोट

इधर, पुलिस के मुताबिक मृतक के कमरे की सर्चिंग की गई जहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या से पहले युवक ने किसी परिजन या परिचित को कॉल या मैसेज भी नहीं किया। अभी परिजनों के डिटेल बयान भी दर्ज नहीं किया जा सके। डिटेल बयानों के बाद ही आत्महत्या का खुलासा होने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.