कल सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के मालिक होंगे पुरस्कृत, 15 फरवरी को होगा पुरस्कार वितरण का आयोजन

Updated on 13-02-2023 08:21 PM

उमरिया के गाय मालिकों के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने प्रतियोगिता रखी है। जिसमें सबसे अधिक दूध देने वाली गाय के मालिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर पशु चिकित्सा विभाग ने तैयारी कर ली है‌। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के एचपी शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत भारतीय नस्ल ( साहीवाल, गिर, हरियाणा, राठी, थारपारकर, कांकेज, रेड सिन्धी आदि) की दुधारू गाय, जिनका उत्पादन 6 लीटर प्रतिदिन से अधिक हो के लिए पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है।

योजना में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली प्रथम, द्वितीय व तृतीय गाय के मालिकों के क्रमशः 51 हजार, 21 हजार, 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला उमरिया में इस योजना का क्रियान्वयन जिला स्तर पर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा उमरिया की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से आयोजित की जा रही है।

भारतीय गाय की नस्लों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता

योजना का उद्देश्य भारतीय दुधारू नस्ल की गायों का संरक्षण और उनके पालन को बढ़ावा देना है। पशु पालन व डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. एचपी शुक्ला की ओर से बताया गया कि इस योजना में विदेशी संकर नस्ल की गाय (एचएफ जर्सी आदि) पात्र नहीं होगी।

योजना में जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी 2023 को किया जाएगा। जिसमें समिति गठित कर दूध संकलन और मापन किया जाएगा। सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली प्रथम, द्वितीय, तृतीय गायों के मालिक को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण 15 फरवरी 2023 को किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए आवेदन

प्रतियोगिता में गायों के चयन के लिए इच्छुक समस्त पशु पालक आवेदन जिले के नजदीकी पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय, उप केन्द्रों में जाकर सोमवार तक किए जा सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए गायों का चयन विभागीय चयन समिति की ओर से किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.