कर्मचारियों ने की बंपर वोटिंग, डाक मतपत्र से 2.82 लाख से अधिक मतदान

Updated on 17-11-2023 02:27 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने बंपर वोटिंग की है। दो लाख 99 हजार 682 मतदाताओं को डाक मतपत्र जारी किए गए थे। इनमें से दो लाख 82 हजार 976 यानी 94 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई। इनमें 63 हजार 352 ने मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि इस बार चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को डाक मतपत्र घर ले जाने के लिए नहीं दिए गए। उनके लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही मतदान के लिए सुविधा केंद्र बनाए गए थे। जिले में दो लाख 75 हजार 576 और अन्य जिलों के 24 हजार 106 कर्मचारियों को डाक मतपत्र जारी किए गए। इनमें से दो लाख 82 हजार 976 ने मतदान किया।

80 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 66 हजार 186 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 2,834 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। इनमें 1091 मतदाताओं का निधन हो गया तो 1433 दो बार जाने पर भी घर पर नहीं मिले और 310 मतदाता अन्य कारणों से मतदान में भाग नहीं ले सके। सभी मतदान दल देर शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गए।

हृदयघात से दो का निधन

मतदान सामग्री वितरण के दौरान बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी भीमराव पाटनकर का हृदयघात से निधन हो गया। वहीं, टीकमगढ़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वरिष्ठ आरक्षक जरनेल सिंह का हृदयघात से निधन हो गया।

बीएलओ को नहीं मिले 5.82 लाख मतदाता

घर-घर मतदाता पर्ची वितरण के बूथ लेवल आफिसर को 5 लाख 82 हजार 931 मतदाता नहीं मिले। ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार करके मतदान दलों की दी गई है ताकि वे यदि मतदान करने के लिए आते हैं तो सत्यापन के उपरांत ही उनसे मतदान कराया जा सके। उम्मीदवारों को तीन से अधिक वाहन की अनुमति नहीं मतदान के दिन उम्मीदवार को तीन से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। एक वाहन का उपयोग उम्मीदवार स्वयं कर सकते हैं। एक वाहन अभिकर्ता को और एक का उपयोग पार्टी के कार्यकर्ता को करने की अनुमति रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.