'ओपेनहाइमर' को 13 तो रॉबर्ट डी नीरो को 33 साल में मिला पहला नॉमिनेशन, पढ़ें लिस्ट

Updated on 19-01-2024 02:13 PM
एंटरटेनमेंट की दुनिया में बाफ्टा अवार्ड्स या ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। साल 1947 से स्थापित ये अवॉर्ड फिल्म, टीवी में सर्वोच्च काम करने वाले को सम्मान के रूप में दिया जाता है। ये हर साल लंदन में आयोजित होता है। एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक की कैटेगरी में ये अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।
इस साल के बाफ्टा अवॉर्ड नॉमिनेशन में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' ने कुल 13 नामांकन प्राप्त करके अपना दबदबा बनाया है। ये फिल्म जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिदंगी की कहानी पर बेस्ड है, जिन्हें 'परमाणु बम का जनक' कहा जाता है। फिल्म में किलियन मर्फी ने दमदार एक्टिंग की है।

इन फिल्मों को भी मिले इतने नॉमिनेशन

'बार्बी' फिल्म को पांच नॉमिनेशन मिले है। Poor Things को 11 नॉमिनेशन मिले हैं। 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' और 'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' को 9 नॉमिनेशन मिले हैं।

कब और कहां होगा बाफ्टा?

BAFTAs अवॉर्ड 18 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होगा। अवॉर्ड शो को David Tennant होस्ट करेंगे।

बेस्ट लीडिंग एक्टर के नॉमिनेशन

Maestro के लिए Bradley Cooper, Rustin के लिए Colman Domingo, 'द हैंडओवर्स' के लिए Paul Giamatti, सॉल्टबर्न के लिए Barry Keoghan, 'ओपेनहाइमर' के लिए किलियन मर्फी और 'पास्ट लाइव्स' के लिए टी यू को नॉमिनेशन मिला है।

बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस की दावेदार

बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस के लिए दावेदार हैं- 'द कलर पर्पल' के लिए फंटासिया बैरिनो, 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल' के लिए सैंड्रा हॉलर, 'मेस्ट्रो' के लिए केरी मुलिगन, 'राई लेन' के लिए विवियन ओपरा, 'बार्बी' के लिए मार्गोट रोबी और एम्मा स्टोन 'Poor Thnigs'।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.