ऑपरेशन सिंदूर- एमपी में दूसरे दिन भी जश्न:10वीं की टॉपर बोली- मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी था

Updated on 08-05-2025 02:03 PM

ऑपरेशन सिंदूर कामयाब होने पर मध्यप्रदेश में आज भी जश्न का माहौल है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर गुरुवार को कई शहरों में सेना के समर्थन में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की दसवीं क्लास की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ने कहा कि मुझे ऑपरेशन सिंदूर देखकर अच्छा लगा। जो देश को खोखला कर रहे हैं, उनको मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। प्रज्ञा ने यह बात गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से बातचीत में कही। मंत्री प्रज्ञा को वीडियो कॉल कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे थे। सिंगरोली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं।

दूसरी तरफ, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने कहा- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार और सेना की कार्रवाई सराहनीय है। पूरा देश इस फैसले के पक्ष में एकजुट है। पहलगाम हमले के आतंकियों को भारत सरकार को सौंप दिया जाता तो पाकिस्तान की यह स्थिति न होती।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगियों की भी मौत हुई है।

भोपाल: महिलाओं ने सिंदूर लगाकर दी बधाई भोपाल के शाहजहानाबाद स्थित काली मंदिर में बुधवार को महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर बधाई दी। भारत माता की जय के नारे लगाए। पुजारी विजय वाजपेयी ने मिठाइयां बांटी। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की अगुवाई में भोपाल के इतवारा चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। देशभक्ति के गीतों के बीच लड्डू बांटे। भोपाल जिला अदालत में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई, हनुमान चालीसा का पाठ किया।

निवाड़ी: दीप जलाकर की सेना की रक्षा की कामना निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर परिषद क्षेत्र के जेर गांव में महिलाओं ने सिया माता मंदिर पर दीप जलाए। सैनिकों की सुरक्षा की कामना की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई भी बांटी।

उज्जैन: टॉवर चौक पर बजे ढोल, लहराया तिरंगा उज्जैन में भी सेना की एयर स्ट्राइक से जश्न का माहौल है। बुधवार शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने टॉवर चौक पर भारत माता की आरती और आतिशबाजी की। ढोल-धमाकों के साथ डांस किया।

इंदौर: संतों का जयघोष, राजवाड़ा पर लगे नारे इंदौर के रीगल चौराहे पर संतों ने शंखनाद किया। पाकिस्तान का झंडा जलाया। इससे पहले हंसदास मठ में हवन किया गया। शाम को ब्लैक आउट के दौरान राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में इकट्ठा लोगों ने जमकर नारे लगाए।

ग्वालियर: मुस्लिम समुदाय ने लहराया तिरंगा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर मुस्लिम समुदाय ने खुशी जताई। उन्होंने पाकिस्तान को सही सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.