फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर डीमेट अकाउंट खुलवाया, निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 100 लोगों से ठगी, तीन युवक गिरफ्तार

Updated on 25-06-2024 11:58 AM
भोपाल। फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से लोगों का पैसा शेयर मार्केट में निवेश करवाकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को साइबर क्राइम ब्रांच ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने विदेशी करंसी में निवेश कराने के नाम पर भोपाल के एक युवक से 4.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। जांच में पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने लगभग 100 लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।एसीपी साइबर क्राइम सुजीत तिवारी के मुताबिक 25 मार्च को दुर्गेश कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क हुआ था। उसने शेयर मार्केट में राशि निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने की बात कही थी। सहमति बनने पर उस व्यक्ति ने आक्टा ट्रेडिंग वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से डीमेट अकाउंट खोल दिया। साथ ही आनलाइन फारेन करंसी में ट्रेडिंग कराने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में यूपीआइ के माध्यम से 4.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी। सायबर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक खाते तथा मोबाइल नंबर के आधार पर गिरोह की पहचान की। इसके बाद तीन आरोपितों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे करते थे वारदात

शातिर जालसाज फर्जी वेबसाइट आक्टा ट्रेडिंग बनाकर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले ग्राहकों के नंबर आनलाइन निकालते है। फर्जी मोबाइल नंबर के माध्यम से लोगों से संपर्क कर आनलाइन फारेन करंसी में बल्क ट्रेडिंग करने के नाम पर आक्टा ट्रेडिंग वेबसाइट पर डीमेट अकाउंट खुलवाते हैं। जिसमें खरीदने-बेचने का फर्ज़ी मुनाफा ग्राहक के वालेट में दिखाया जाता है। विभिन्न प्रकार के फारेन ट्रैड के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की जाती है। खाते में पैसा आने के बाद आरोपितों द्वारा एटीएम से पैसा नकद निकाल लिया जाता है।

पकड़े गए शातिर जालसाज

साइबर क्राइम द्वारा गिरफ्तार 19 वर्षीय आयुष ठाकुर ग्राम जावर जिला सीहोर का रहने वाला है। वर्तमान में वह निपानिया इंदौर में रह रहा था। 2 वर्षीय नितिन ठाकुर देवास का रहने वाला है। वर्तमान में वह निपानिया इंदौर में रह रहा था। तीसरा आरोपित 24 वर्षीय पृथ्वीराज सिंह सेंधव भी देवास का रहने वाला है। वह भी वर्तमान में निपानिया इंदौर में रह रहा था। इनके पास से पुलिस ने दो लैपटाप, दो आइफोन मोबाईल, तीन मोबाइल फोन, सात कीपेड मोबाइल फोन जब्त किए गए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.