देश के अमन और दुश्‍मनों के बीच सिर्फ... एक आदमी! इस बार पाकिस्‍तान में इमरान हाशमी से होगी जंग

Updated on 16-10-2023 03:09 PM
'देश के अमन और देश के दुश्‍मनों के बीच कितना फासला है... सिर्फ एक आदमी का। टाइगर।' इस दमदार लाइन से शुरुआत होती है 'टाइगर 3' के ट्रेलर की। ढेर सारे एक्शन, धूम-धड़ाका, उड़ती हुई गाड़ियां, ब्लास्ट होकर आसमान से गिरते हेलिकॉप्टर। इन सबके बीच एक मिशन, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। एक बदले की आग है, जिसमें क्या अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर का परिवार झुलस जाएगा? इस बार ये जंग है देश और फैमिली, दोनों में से किसी एक को बचाने की, आखिर क्या करेगा टाइगर? ये आपको 12 नवंबर 2023 को पता चलेगा।

'देश के अमन और देश के दुश्‍मनों के बीच कितना फासला है... सिर्फ एक आदमी का। टाइगर।' इस दमदार लाइन से शुरुआत होती है 'टाइगर 3' के ट्रेलर की। ढेर सारे एक्शन, धूम-धड़ाका, उड़ती हुई गाड़ियां, ब्लास्ट होकर आसमान से गिरते हेलिकॉप्टर। इन सबके बीच एक मिशन, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। एक बदले की आग है, जिसमें क्या अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर का परिवार झुलस जाएगा? इस बार ये जंग है देश और फैमिली, दोनों में से किसी एक को बचाने की, आखिर क्या करेगा टाइगर? ये आपको 12 नवंबर 2023 को पता चलेगा।

कटरीना कैफ के हिस्से आया ढेर सारा एक्शन सीन्स

इस बार फिल्म में पाकिस्तान की एक्स रॉ एजेंट कटरीना कैफ के हिस्से में काफी सारा एक्शन सीन आया है। वो दुश्मनों से बराबर लोहा लेती दिख रही हैं। कभी दुश्मन के सिर पर सवार होकर गोलियां बरसा रही हैं तो कभी सोना बाथ में तौलियां में भिड़ती दिख रही हैं।

फिल्म में रोमांस की भी नहीं है कमी

'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में सलमान और कटरीना के बीच जो रोमांस देखा गया, वो इस बार भी देखने को मिलेगा। दोनों की केमिस्ट्री को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और दोनों ही फिल्मों के गाने सुपरहिट हैं। इस बार भी दोनों के बीच ढेर सारा रोमांस होगा।

रेवती ने ली 'शिनॉय सर' की जगह

इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों में गिरीश कर्नाड ने रॉ के चीफ एजेंट अजीत शिनॉय का रोल निभाया था, लेकिन 10 जून 2019 को 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इस बार फिल्म में उनकी जगह फेमस एक्ट्रेस रेवती ने ली है।

विलेन बने इमरान हाशमी

इमरान हाशमी को लेकर खबरें थीं कि वो स्क्रीन पर निगेटिव रोल नहीं करेंगे, लेकिन आखिरकार वो सलमान को टक्कर देते दिखाई देंगे। मेकर्स ने शुरू से ही एक विलेन के रूप में उन्हें रिवील नहीं किया था, लेकिन अब ट्रेलर में उनका लुक और उनके किरदार को लेकर खुलासा हो गया है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है 'टाइगर 3'

ये मूवी 'एक था टाइगर' (2012) और 'टाइगर जिंदा है' (2017) की सीक्वल है। ये YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले साल 2019 में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की 'वॉर' और 2023 में 'पठान' रिलीज हुई। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए।

टाइगर ने पहले दिया था मैसेज

Tiger 3 के ट्रेलर से पहले एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि देश की रक्षा करने वाले एक्स रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ एक बार फिर मिशन पर निकले हैं, लेकिन ये मिशन उनकी पहचान को लेकर है। जिस अविनाश उर्फ टाइगर ने इंडिया की हिफाजत करने में अपनी जिंदगी के 20 बरस लगा दिए, उसे अब गद्दार और दुश्मन साबित कर दिया गया है।

दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी मूवी

क्या इस बार टाइगर अपने देश और परिवार दोनों को बचा पाएगा, क्या वो गद्दारी का ठप्पा अपने सिर से उतार पाएगा, ये सब आपको 12 नवंबर 2023 में दिवाली के मौके पर पता चलेगा। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में और आईमैक्स वर्जन में रिलीज किया जा रहा है।

'टाइगर 3' की सपोर्टिंग कास्ट

फिल्म में कटरीना कैफ ने जोया का रोल निभाया है, जो एक्स ISI एजेंट है और टाइगर की वाइफ है। इमरान हाशमी निगेटिव रोल में हैं। मूवी में रेवती, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी भी हैं। साथ ही शाहरुख खान का कैमियो भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.