स्वजन की मृत्यु के बाद सहायता राशि के लिए भटक रहे एक हजार परिवार

Updated on 08-11-2023 12:09 PM

भोपाल। नगर निगम में जोन और वार्ड स्तर पर एक तरफ संबल योजना का घोटाला हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ योजना प्रकोष्ठ में बैठे अधिकारियों,कर्मचारियों ने कई सारी फाइलें लंबित करके रखी। नतीजा संबल योजना, जाब कार्ड और बीपीएल कार्डधारी मुखिया की मौत होने पर केंद्र सरकार की राष्ट्रीय परिवार सहायता के करीब एक हजार मामले लंबित है। स्वजन की मृत्यु के दो वर्ष बाद भी परिवार के लोग राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत मिलने वाली 25 हजार रुपये की राशि के लिए चक्कर वार्ड व जोन कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

बता दें कि शहर के सभी 21 जोन में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की फाइलें लंबित है। इस मामले में उपायुक्त ज्ञानेंद्र यादव ने जोन और वार्ड स्तर पर यह फाइलें लौटाई है। कई जोनल अधिकारियों का तर्क है कि इन फाइलों को लौटाने की बजाए इनका निपटारा मुख्यालय स्तर पर ही होना चाहिए था। दरअसल निगम मुख्यालय में ही इन मृत्यु प्रमाण पत्र पर मौजूद बार कोड के आधार पर इनकी सत्यता का पता लगाया जा सकता है। हालांकि ऐसा न करके फाइलों को जोन मेें भेजने से विवाद बढऩे लगे है। जिन लोगों को दो वर्ष से परिवार सहायता नहीं मिली है, वे जोन और वार्ड के अमले पर नाराजगी जता रहे है और कई मामलों में बहस भी होने लगी है।

बता दें कि शहर के सभी 21 जोन में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की फाइलें लंबित है। इस मामले में उपायुक्त ज्ञानेंद्र यादव ने जोन और वार्ड स्तर पर यह फाइलें लौटाई है। कई जोनल अधिकारियों का तर्क है कि इन फाइलों को लौटाने की बजाए इनका निपटारा मुख्यालय स्तर पर ही होना चाहिए था। दरअसल निगम मुख्यालय में ही इन मृत्यु प्रमाण पत्र पर मौजूद बार कोड के आधार पर इनकी सत्यता का पता लगाया जा सकता है। हालांकि ऐसा न करके फाइलों को जोन मेें भेजने से विवाद बढऩे लगे है। जिन लोगों को दो वर्ष से परिवार सहायता नहीं मिली है, वे जोन और वार्ड के अमले पर नाराजगी जता रहे है और कई मामलों में बहस भी होने लगी है।

तीन माह समयसीमा, दो वर्ष बाद भी भुगतान नहीं

शासन के नियमानुसार राष्ट्रीय परिवार सहायता के प्रकरणों का निराकरण तीन माह में कर दिया जाना चाहिए। जिससे पीड़ित परिवार को समय से राहत राशि का भुगतान किया जा सके। लेकिन हैरानी की बात यह है कि योजना प्रकोष्ठ में दो वर्षों से इन फाइलों को लंबित रखने वाले कर्मचारी और अधिकारियों पर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

निगम और कर्मकार मंडल के बीच भटक रहे पीड़ित

जानकारी के अनुसार संबल योजना में उन्हीं फाइलों को आगे बढ़ाया जाता था जहां से योजना प्रकोष्ठ के कर्मचारियों को ऊपर से रुपये मिलने की उम्मीदें होती थी। कई मामलों में हितग्राही को योजना प्रकोष्ठ के चक्कर सालभर लगाने के बाद भी प्रकरण का निपटारा नहीं किया जाता था। बताया जाता है कि अमला हितग्राही को यह कहकर कनफ्यूज करते थे कि उनकी फाइल निगम से अप्रुव कर कर्मकार मंडल को भेज दी है। हितग्राही जब वहां जाता था तो कहा जाता था कि निगम ने अभी तक प्रकरण को फाइनल करके नहीं भेजा है।

इनका कहना है

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत जो भी फाइलें आ रही हैं, उनका भुगतान कराया जा रहा है। बीते कुछ समय की फाइलें लंबित हैं। इसमें डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट को लेकर कुछ इश्यू था।

                                                                   - एकता अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.