गुरुवार को 'फुकरे 3' ने लगाई ऊंची छलांग तो देखती रह गई 'जवान' , 'द वैक्सीन वॉर' की हवा निकली

Updated on 06-10-2023 02:44 PM

इस वक्त सिनेमा घरों में तीन नई फिल्मों ने दस्तक दे डाली है जिनमें 'दोनों', 'मिशन रानीगंज' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' शामिल हैं। अब आज यानी शुक्रवार से लोगों के पास इतने सारे ऑप्शंस सिनेमाघरों में हैं। लेकिन इन फिल्मों से 29 दिन पहले रिलीज हुई 'जवान' के अलावा 8 दिन पहले रिलीज हुई 'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' भी हैं, जो इस वक्त कमाई की रेस में आगे बढ़ने की लगातार कोशिश कर रही है। हालांकि, इन तीनों में जिस फिल्म ने बाजी मारी है वो है पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'फुकरे'। 'फुकरे 3' के सामने 'द वैक्सीन वॉर' क्या, 'जवान' भी काफी पीछे रह गई है।

जी हां, sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुकरे 3' लोगों को जबरदस्त पसंद आ रही है और यही वजह है कि वीकडेज़ में भी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित इस फिल्म ने सबसे अधिक कमाई रविवार को की थी जो 15.18 करोड़ के आसपास था। अब फिल्म ने गुरुवार को अपने 8वें दिन पर 3.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'फुकरे 3' ने एक वीक में 66.02 करोड़ रुपये की कमाई की है।
 

'फुकरे 3' ने कमा लिए 86.50 करोड़ रुपये

वहीं इस फिल्म ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 86.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने 78.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। हिट फ्रेंचाइजी 'फुकरे' की इस तीसरी फिल्म को लेकर ऐसा लग रहा है कि ये इस वीकेंड तक 100 करोड़ तक जरूर पहुंच जाएगी।
 

'जवान' का कलेक्शन वर्ल्डवाइड 1,105.3 करोड़ के पार

वहीं बात अगर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की करें तो इसने गुरुवार को अपने 29वें दिन 2 करोड़ कमाने से थोड़ी ही पीछे रह गई है। इस फिल्म मे 1.85 करोड़ रुपये की कमाई अपने चौथे गुरुवार को करते हुए कुल 617.52 करोड़ कमाई देशभर में कर डाली है। वहीं एटली निर्देशित इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1,105.3 की कमाई कर ली है।
 

काफी मशक्कत के बाद भी केवल 47 लाख रुपये की कमाई

'फुकरे 3' के साथ ही रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' का हाल बेहाल है। फिल्म शुरुआत से ही ऑडियंस पर अपनी पकड़ बनाने में असफल रही है। काफी मशक्कत के बाद भी ये फिल्म केवल 47 लाख रुपये ही गुरुवार को कमा पाई है। कुल मिलाकर इसने 8.59 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.