भोपाल में KBC की तर्ज पर 'कौन बनेगा वोटर नं. - 01' आज, हाट सीट पर बैठेंगे मतदाता

Updated on 10-11-2023 12:50 PM
भोपाल। प्रदेश में इस वक्त विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 17 नवंबर को मतदान होगा। इस बार शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कई प्रयास व नवाचारी प्रयोग किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया है, तो वहीं दूसरी तरफ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा कौन बनेगा वोटर नंबर- 01 कार्यक्रम में मतदाताओं से सवाल पूछे जाएंगे। जानकारी के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की तर्ज पर यह कार्यक्रम शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे एमपी नगर स्थित एक निजी माल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भोपाल की आम जनता हाट सीट पर बैठेगी।

विजेताओं को मिलेंगे ये पुरस्कार

इस आयोजन में प्रतिभागियों से कलेक्टर द्वारा मतदाता जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को सरप्राइज गिफ्ट या गिफ्ट हैंपर के रूप में दीपावली डिस्काउंट कूपन और भाईदूज के दिन का फिल्म टिकट दिया जाएगा।

शादी के कार्ड की तर्ज पर छपवाया चुनाव आमंत्रण पत्र

इधर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने शादी के कार्ड की तर्ज पर आमंत्रण पत्र मतदाताओं के लिए जारी किया है, जिसमें 17 नवंबर को मतदान करने के लिए मतदाताओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। इसमें लोकतंत्र के मंगल उत्सव हेतु भेजे जा रहे इस स्नेह निमंत्रण में बाकायदा मतदान का समय, कार्यक्रम स्थल, स्वागतकर्ता, दर्शनाभिलाषी और निवेदक के अलावा बाल मनुहार करने वालों का भी जिक्र है। शादी कार्ड की तर्ज पर तैयार इस आमंत्रण पत्र को इंटरनेट मीडिया पर भी लोग खूब शेयर कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.