जेल से छूटे आरोपी की शिकायत पर, जौरा थाने के दो SI लाइन अटैच

Updated on 03-04-2023 07:30 PM

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, मुरैना. मुरैना के जौरा थाने के दो SI को लाइन अटैच कर दिया है। अवैध हथियार रखने के जुर्म में जेल‎ से जमानत पर रिहा होकर आए‎ आरोपी ने‎ टीआई समेत दो सब इंस्पेक्टर पर‎ मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। SP आशुतोष बागरी ने जौरा‎ थाने में पदस्थ SI कपिल पाराशर‎ और अतुल परिहार को वहां से हटाकर‎ पुलिस लाइन भेज दिया है। इस मामले‎ में कार्रवाई के लिए विधायक सूबेदार‎ सिंह रजौधा ने भी पुलिस पर दबाव‎ बनाया।

जौरा पुलिस ने 27 मार्च को 22‎ साल के आरोपी राहुल सविता‎ निवासी जलालपुर को 315‎ बोर के कट्टा के साथ गिरफ्तार कर‎ जेल भेज दिया था। 31 मार्च को‎ आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी‎ और वह जेल से छूटकर बाहर आ‎ गया। 2 अप्रैल को राहुल ने लिखित‎ शिकायत की कि आर्म्स एक्ट में‎ गिरफ्तारी के बाद उससे जौरा टीआई‎ समेत दो सब इंसपेक्टरों ने‎ अप्राकृतिक कृत्य किया है।

शिकायत‎ को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय‎ पुलिस अधिकारी जौरा ने तत्काल‎ जांच की। उनके प्रतिवेदन पर ‎ पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने सब इंसपेक्टर‎ कपिल पाराशर और अतुल परिहार को‎ तत्काल प्रभाव से जौरा से पुलिस‎ लाइन भेज दिया। हालांकि, SP का कहना है कि सब इंसपेक्टर कपिल पाराशर और‎ अतुल परिहार को जौरा से इसलिए‎ हटाया गया है, क्योंकि उनके वहां‎ रहने से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति‎ बनी थी। आरोपी राहुल की शिकायत बेबुनियाद है।‎ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी के बाद‎ उसका मेडिकल कराया गया। तब‎ उसने डॉक्टर से अप्राकृतिक कृत्य‎ की शिकायत नहीं की। कोर्ट में पेश‎ हुआ, तब भी ऐसा कोई बयान नहीं‎ दिया। जौरा जेल में जेलर से भी इस तरह की‎ शिकायत नहीं की।

जमानत पर बाहर आने के बाद गढ़ी कहानी

पुलिस के मुताबिक, राहुल सविता आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ही दो अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया था। जेल में मेडिकल के दौरान उसने कंधे और पीठ में चोट बताई। जेल से बाहर आने के बाद उसने यह कहानी गढ़ी। इस पर उसका दोबारा मेडिकल कराया। अप्राकृतिक कृत्य की बात झूठी निकली। अब पुलिस जिला बोर्ड के सामने मेडिकल कराएगी।

विधायक बोले- पुलिस ने डॉक्टर को मैनेज कर लिया

राहुल सविता की सिफारिश लेकर विधायक सूबेदार सिंह रजौधा SDOP के पास पहुंचे। दोनों SI के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक का आरोप था कि मेडिकल करने वाले डॉक्टर को पुलिस ने मैनेज कर लिया है। लिहाजा राहुल सविता का मेडिकल अन्य जगह कराया जाए।

मारपीट हो सकती है, लेकिन अप्राकृतिक कृत्य वाली बात झूठी

SDOP ऋतु केवरे के मुताबिक, आरोपी से मारपीट हो सकती है, लेकिन अप्राकृतिक कृत्य वाली बात झूठी है। ऐसा खुद डॉक्टर ने मेडिकल के बाद बताया है। इसके बाद भी उसका अब जिला बोर्ड के समक्ष मेडिकल कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.