'हनुमान अंश' की 68वें दिन हुंकार, टूटेगा 'टाइगर जिंदा है' और 'PK' का गुमान, 'द वन' पर भी बरसी कृपा

Updated on 14-10-2026 01:40 PM
नीम करोली बाबा की महिमा वाकई अपरंपार है। यह बात इसलिए कि बॉक्‍स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' अपने 10वें हफ्ते में है और इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 68वें दिन भी इस फिल्‍म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' की बंपर सफलता, 'द वन' से टक्‍कर के बावजूद 'हनुमान अंश' की कमाई न सिर्फ लगातार बढ़ रही है, बल्‍क‍ि चौंका रही है। देश में यह फिल्‍म ₹400 करोड़ की ग्रॉस कमाई के करीब पहुंच गई है। बल्‍क‍ि जल्‍द ही सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है', आमिर खान की 'PK' और रणबीर कपूर की 'संजू' की लाइफटाइम नेट कमाई को भी पीछे छोड़ने वाली है। यह सब तब हो रहा है, जब पिछले हफ्ते इस भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म की कमाई लाखों में पहुंच गई थी, लेकिन बीते 5 दिनों से जिस तरह यह एक बार फिर करोड़ों में कारोबार कर रही है, यह कहां तक जाएगी, इसका ओर-छोर नहीं मिल रहा है।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी 'हनुमान अंश' ने अपने 10वें मंगलवार को सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की 'द वन' से 288.89% अध‍िक का कारोबार किया है। बीते शुक्रवार 9 अक्‍टूबर को यह तेलुगू वर्जन में रिलीज हुई है, जिसके बाद से ही फिल्‍म की कमाई को ऊंची उड़ान मिली है। बीते 6 दिनों में 'हनुमान अंश' ने तेलुगू डब वर्जन से ₹4.70 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। 68वें दिन तो तेलुगू की कमाई ने हिंदी को पीछे छोड़ दिया है।

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, शोभनव सत्‍य स्‍टारर 'हनुमान अंश' ने 68वें दिन देश में 2951 शोज से ₹1.30 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से ₹55 लाख की कमाई। वहीं, तेलुगू वर्जन ₹75 लाख का बिजनस हुआ है। मंगलवार को दोनों भाषाओं में औसत ऑक्यूपेंसी 17.2% रही है और 68वें दिन भी कुल मिलाकर 1.34 लाख दर्शक नीम करोली बाबा की महिमा देखने सिनेमाघर पहुंचे हैं। यह फिल्‍म अपने ₹2 करोड़ के बजट की तुलना में अब तक देश में 16751.50% का प्रॉफिट कमा चुकी है।

'टाइगर जिंदा है' को पछाड़ने के लिए चाहिए बस ₹2.13 करोड़

'हनुमान अंश' ने 68 दिनों में देश में कुल ₹397.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹337.03 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। विदेशों में, फ‍िल्म ने अब तक ₹40.60 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹438.40 करोड़ तक पहुंचा है। यहां एक दिलचस्‍प बात यह है कि देश में इसकी नेट कमाई जल्‍द ही सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' (₹339.16 करोड़), आमिर खान की 'पीके' (₹340.80 करोड़) और रणबीर कपूर की 'संजू' (₹342.57 करोड़) की नेट कमाई को पीछे छोड़ने वाली है।

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे बाय डे

  • पहला हफ्ता - ₹1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता - ₹40 लाख
  • तीसरा हफ्ता - ₹10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता - ₹61.00 करोड़
  • पांचवां हफ्ता - ₹90.25 करोड़
  • छठा हफ्ता - ₹80.25 करोड़
  • सातवां हफ्ता - ₹44.80 करोड़
  • आठवां हफ्ता - ₹29.20 करोड़
  • नौवां हफ्ता - ₹10.60 करोड़

दसवें हफ्ते में कमाई:

  • 64वां दिन, शुक्रवार - ₹1.20 करोड़
  • 65वां दिन, शन‍िवार - ₹2.50 करोड़
  • 66वां दिन, रविवार - ₹2.80 करोड़
  • 67वां दिन, सोमवार - ₹1.25 करोड़
  • 68वां दिन, मंगलवार - ₹1.30 करोड़
  • 'द वन' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

    दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्‍ट' का हाल बुरा, लेकिन इस पर भी मंगलवार को छठी मैया की कृपा बरसी है। रिलीज के 19वें दिन इस फिल्‍म ने 1644 शो से महज ₹45 लाख का नेट कलेक्शन किया है, जो एक दिन पहले ₹35 लाख था। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्‍शन में वनदेवी मंदिर और छठी मैया की आस्‍था पर बनी इस फिल्‍म ने भारत में अब तक ₹82.06 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹69.15 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है।
    • 15वां दिन, शुक्रवार - ₹55 लाख
    • 16वां दिन, शन‍िवार - ₹1.00 करोड़
    • 17वां दिन, रविवार - ₹1.00 करोड़
    • 18वां दिन, सोमवार - ₹35 लाख
    • 19वां दिन, मंगलवार - ₹45 लाख

    वर्ल्‍डवाइड ₹90 करोड़ पार पहुंची 'द वन'

    'द वन' का प्रोडक्‍शन बजट ₹80 करोड़ है। ऐसे में यह अभी भी अपनी लागत नहीं वसूल पाई है। हालत विदेशों में भी बहुत अच्‍छी नहीं है। 19 दिनों में यह ओवरसीज ₹7.95 करोड़ का ग्रॉस बिजनस ही कर पाई है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹90.01 करोड़ तक पहुंचा है।

    'जेलर 2', 'प्रहार' और 'नई नवेली' होने वाली है रिलीज

    बॉक्‍स ऑफिस पर अब कंपीटिशन बढ़ने वाला है। गुरुवार, 15 अक्‍टूबर को जहां रजनीकांत की 'जेलर 2' रिलीज हो रही है, वहीं शुक्रवार, 16 अक्‍टूबर को राजकुमार राव की 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' भी रिलीज होगी। इससे 'हनुमान अंश' और 'द वन' दोनों के शोज की संख्‍या घटेगी। हालांकि, शोज की संख्‍या का नुकसान 'दृश्‍यम 3' को भी होगा। अजय देवगन की फिल्‍म ने मंगलवार को ₹6.00 करोड़ का कारोबार किया है। 12 दिनों में 'दृश्‍यम 3' वर्ल्‍डवाइड ₹501.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है, और देश में नेट कमाई ₹323.50 करोड़ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गाने 'फिर से' ने अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में एक अहम मुकाम हासिल किया है। फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के इस भावुक गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स…
 14 October 2026
नीम करोली बाबा की महिमा वाकई अपरंपार है। यह बात इसलिए कि बॉक्‍स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' अपने 10वें हफ्ते में है और इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम…
 14 October 2026
दिग्‍गज नाना पाटेकर का बीते गुरुवार, 08 अक्‍टूबर को निधन हो गया। उनकी मौत ने जहां करोड़ों फैंस और पूरे देश को सदमा दिया है, वहीं एक्‍ट्रेस तनुश्री दत्ता अपनी…
 13 October 2026
करण जौहर ने हाल ही में अपने सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन की घोषणा की। अब, फिल्ममेकर और होस्ट ने शो का पहला प्रोमो जारी किया…
 13 October 2026
कुनिका सदानंद ने हाल ही में अपनी मां को खो दिया। उन्होंने उनके लिए प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया। कुनिका की दिवंगत मां कल्याणी सदानंद के लिए आयोजित प्रार्थना…
 13 October 2026
टॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर बाबू मोहन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। तेलुगू फिल्‍मों के मशहूर कॉमेडियन कभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे और आंध्र प्रदेश में श्रम…
 13 October 2026
दिल्‍ली में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया विवाद, और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच लगातार दिल्‍ली पुलिस…
 13 October 2026
उम्र में 77 साल की एक्ट्रेस और नेता हेमा मालिनी ने 11 अक्टूबर को क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में अपना मशहूर डांस प्रोग्राम 'दुर्गा' पेश करके अपनी नवरात्रि परंपरा को जारी…
 13 October 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। 11 दिनों में इस ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड ₹489.74 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। यही…
Advt.