एक तरफ भीड़ और भीषण गर्मी, दूसरी तरफ ट्रेनों की चाल धीमी… परेशान हो रहे यात्री

Updated on 27-05-2025 12:03 PM

भोपाल। समर सीजन ने रेलवे यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। एक तरफ जहां ट्रेनों में भीड़ और गर्मी से सामान्य श्रेणी में सफर करना मुश्किल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 3-4 दिनों से यह स्थिति लगातार बनी हुई है, जिससे यात्रियों की तकलीफें और भी अधिक बढ़ गई हैं। भोपाल स्टेशन पर देर से पहुंचने वाली ट्रेनों की सूची लंबी होती जा रही है। सोमवार को 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 3 घंटे 30 मिनट की देरी से आई। इसके अलावा 12617 मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस 2 घंटे 48 मिनट, 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस 1 घंटे 54 मिनट, और 11058 अमृतसर एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से पहुंची।

मालवा एक्सप्रेस का निशातपुरा पर ठहराव तय, पर भोपाल नहीं आएगी

पश्चिम मध्य रेलवे की सलाहकार समिति की बैठक में मालवा एक्सप्रेस के निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव को लेकर उठे सवाल ने समितियों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर दी है। रेलवे प्रशासन के परस्पर विरोधाभासी जवाबों और निर्णयों ने इस मुद्दे को और उलझा दिया है।वहीं, भोपाल सांसद आलोक शर्मा की ओर से निशातपुरा पर ठहराव को सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि मालवा एक्सप्रेस को निशातपुरा पर रोका जाएगा। लेकिन इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस बदलाव के चलते ट्रेन भोपाल जंक्शन नहीं पहुंचेगी। बल्कि निशातपुरा से बीना की ओर चली जाएगी।

रेलवे प्रशासन के जवाबों से बनी भ्रम की स्थिति

बैठक के दौरान रेलवे की ओर से मालवा एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर अलग-अलग जवाब सामने आए। जहां एक ओर अधिकारियों ने यातायात दबाव और संचालन सुविधाओं का हवाला देकर ठहराव को उचित बताया, वहीं दूसरी ओर भोपाल जंक्शन को हटा देने के फैसले पर कोई स्पष्ट तर्क नहीं दिया गया। इससे रेलवे की मंशा और योजना पर सवाल उठने लगे हैं।

सांसद ने दी सहमति, पर चिंता भी बढ़ी

भोपाल सांसद ने निशातपुरा पर ठहराव की मांग को समर्थन दिया है, जो स्थानीय विकास और यातायात संतुलन की दृष्टि से स्वागत योग्य हो सकता है। लेकिन इस फैसले के चलते अगर ट्रेन भोपाल जंक्शन पर नहीं रुकेगी, तो बड़ी संख्या में नियमित यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

यात्रियों को दो किमी का अतिरिक्त लगाना पड़ेगा चक्कर

मालवा एक्सप्रेस का भोपाल जंक्शन पर नहीं रुकना नए शहर और पुराने भोपाल के लाखों यात्रियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। निशातपुरा स्टेशन, भोपाल जंक्शन की तुलना में करीब दो किलोमीटर दूर स्थित है। इससे उन यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ेगी, जो अभी तक सीधे भोपाल जंक्शन से ट्रेन पकड़ते या वहां उतरते थे। इस अतिरिक्त दूरी और समय के चलते खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और रोजाना यात्रा करने वाले यात्री असुविधा महसूस कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.