25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, तोमर-वैष्णव ने तैयारियों को लेकर की बैठक

Updated on 25-08-2023 12:53 PM

भोपाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। दो सितंबर से निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा 25 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ के आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने बैठक ली। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। तोमर और वैष्णव ने संभाग और जिला स्तर पर भी आयोजन में कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान

तोमर ने कहा कि ग्वालियर से शुरू सदस्यता अभियान 230 विधानसभाओं में चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान में अलग-अलग स्तर पर जुट जाएं, स्कूल-कालेज में विद्यार्थियों को भाजपा की विचारधारा से अवगत कराएं और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें। बैठक में मंत्री भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, रामेश्वर शर्मा और आलोक शर्मा उपस्थित थे।

10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य

कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। तोमर और वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ भोपाल में आयोजित होना है, इसलिए भोपाल के पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आपस में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। महाकुंभ में प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बसों की व्यवस्था, भोपाल पानी की व्यवस्था के लिए भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाकुंभ में नवमतदाताओं को भी लाने की बात कही गई।

ग्वालियर में तय हुई थी महाकुंभ की रूपरेखा

जन आशीर्वाद यात्रा और कार्यकर्ता महाकुंभ की रूपरेखा ग्वालियर में अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय की गई थी। बैठक में साफ कर दिया गया था कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में प्रदेश के पांच स्थानों से यह जन आशीर्वाद यात्रा निकलेगी जो 25 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी। यहां प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर-चंबल अंचल में ग्वालियर शहर से, महाकोशल में जबलपुर, मालवा में उज्जैन, खंडवा व रीवा से एक साथ निकाली जाएंगी। एक-एक यात्रा को करीब 40 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र कवर करने हैं, जिससे चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद किया जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.