जवान' की आंधी में हवा हो गई 'OMG 2', घुटनों पर आकर भी जमी हुई है आयुष्‍मान की 'Dream Girl 2'

Updated on 08-09-2023 02:42 PM
जवान, जवान और जवान। बॉक्‍स ऑफिस पर इस वक्‍त शाहरुख खान की फिल्‍म सुनामी बनकर आई है। ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई का इतिहास रचने वाली 'जवान' के आगे बाकी सारी फिल्‍में घुटनों पर आ गई हैं। सनी देओल की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'गदर 2' ने जहां गुरुवार को महज 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीं आयुष्‍मान खुराना और अनन्‍या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई में भी 68% की गिरावट आई है। अपने दूसरे हफ्ते में आख‍िरी दिन 'जवान' की क्रेज के आगे यह फिल्‍म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है। जबकि अक्षय कुमार और पंकज त्र‍िपाठी की फिल्‍म 'ओह माय गॉड 2' गायब होने की कगार पर है।

Dream Girl 2 Collection Day 14: राज शांडिल्‍य के डायरेक्‍शन में बनी 'ड्रीम गर्ल 2' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब उसके सामने 'गदर 2' थी। बावजूद इसके इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। पहले हफ्ते में 67 करोड़ कमाने वाली इस फिल्‍म ने अब अपने दूसरे हफ्ते में 28.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को रिलीज के 14वें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने 87 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जाहिर तौर पर यह 'जवान' की बंपर ओपनिंग का नतीजा है। 'ड्रीम गर्ल 2' ने दो हफ्तों में इस तरह 95.56 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

साल 2023 की छठी सुपरहिट फिल्‍म 'ड्रीम गर्ल 2'

'ड्रीम गर्ल 2' की इस मायने में तारीफ करनी होगी कि दो बड़ी फिल्‍मों के बीच में फंसी होने के बावजूद यह अपनी जगह बनाने में सफल हुई है। गुरुवार को फिल्‍म की कमाई में 68% करोड़ रुपये की गिरावट जरूर दर्ज हुई है, लेकिन आगे शनिवार और रविवार को इसकी कमाई एक बार फिर करोड़ों में पहुंच सकती है। फिल्‍म का बजट 35 करोड़ रुपये है। ऐसे में यह पहले ही सुपरहिट बन चुकी है। जबकि तीसरे हफ्ते में यह आसानी से 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर लेगी। इस तरह 'पठान', 'द केरल स्‍टोरी', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'गदर 2', 'ओएमजी 2' और 'जवान' के बाद साल 2023 की 7वीं ऐसी फिल्‍म होगी, जो बॉक्‍स ऑफिस पर यह मुकाम हासिल करेगी।

चार हफ्ते बाद 'OMG 2' का ये है हाल

OMG 2 Collection Day 28: दूसरी ओर, 'गदर 2' के साथ रिलीज हुई 'OMG 2' अब बोरिया बिस्‍तर समेटने की हालत में है। रिलीज के 27वें दिन इस फिल्‍म ने बुधवार को 70 लाख रुपये का कलेक्‍शन किया था। जबकि गुरुवार को 'जवान' के सामने यह करीब 25-30 लाख रुपये ही कमा सकी है। इस तरह 28 दिन में 'OMG 2' ने 149.22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। अमित राय के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म सेक्‍स एजुकेशन के मुद्दे पर बनी है। 150 करोड़ रुपये की बजट के कारण 'ओएमजी 2' भले ही अभी तक 'हिट' का टैग नहीं ले पाई है, लेकिन फिल्‍म की जमकर तारीफ हुई है और यह बॉक्‍स ऑफिस पर औसत से बेहतर फिल्‍म साबित हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.