ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का क्वालिफिकेशन इवेंट आज:किशोर जेना भी साथ उतरेंगे

Updated on 06-08-2024 01:30 PM

स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, किशोर जेना और रेसलर विनेश फोगाट मंगलवार को पेरिस ओलिंपिक में अपना-अपना अभियान शुरू करेंगे। टोक्यो ओलिंपिक-2020 के गोल्ड मेडलिस्ट चोपड़ा और जेना मेंस जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस इवेंट का मेडल मैच 8 अगस्त को होगा।

पेरिस में चल रहे गेम्स के 11वें दिन पहलवान विनेश फोगाट विमेंस 50 kg के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी का सामना करेंगी। सुसाकी आज तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं हारी हैं।

वहीं, भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से खेलेगी। साथ ही भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम का प्री-क्वार्टर फाइनल से मुकाबला चीन से होगा। भारतीय टीम में अचंता शरथ कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर शामिल हैं।

आज के मेडल इवेंट

सेलिंग: विमेंस डिंगी रेस की फाइनल रेस होगी। इसमें नेत्रा कुमारन हिस्सा लेंगी।

सेलिंग: मेंस डिंगी रेस की फाइनल रेस होगी। इसमें विष्णु सरवानन हिस्सा लेंगे।

क्या लगातार दूसरा गोल्ड जीत सकते हैं नीरज चोपड़ा?

140 करोड़ से ज्यादा भारतीय फैंस नीरज से गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर वे गोल्ड जीत लेते हैं, तो ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें जेवलिन थ्रोअर बन जाएंगे। अब तक एरिक लेमिंग ( स्वीडन 1908 और 1912), जोन्नी माइरा ( फिनलैंड 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी ( चेक गणराज्य 1992 और 1996 ) और आंद्रियास टी ( नॉर्वे 2004 और 2008 ) ही लगातार दो ओलिंपिक गोल्ड जीत सके हैं।

नीरज चोपड़ा की फॉर्म...

इस साल 3 टूर्नामेंट में उतरे, 2 में गोल्ड जीता ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने इस साल 3 टूर्नामेंट

ही खेले हैं और तीनों में मेडल जीते हैं। उन्होंने इस साल दोहा डायमंड लीग में सिल्वर, नेशनल फेडरेशन कप में गोल्ड और पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

इस साल सभी थ्रो 80 पार रहे नीरज चोपड़ा अच्छी फार्म में हैं। वे लगातार 80 मीटर से ज्यादा भाला फेंकने की क्षमता रखते हैं। टॉप-5 थ्रो में सभी 88 मीटर से ज्यादा के है।

चोट के कारण पेरिस डायमंड लीग छोड़ी; कोच बोले- अब कोई परेशानी नहीं है

आज क्वालिफिकेशन इवेंट नीरज का फिटनेस टेस्ट भी होगा, क्योंकि वे इस सीजन में जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) दर्द से जूझते रहे हैं। इसी कारण उन्होंने 28 मई को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में हिस्सा नहीं लिया था।

नीरज ने जून में फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 85.97 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड के साथ वापसी की। फिर 7 जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, नीरज के कोच ने फिटनेस संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि अब उनके एडक्टर में कोई परेशानी नहीं है।

कौन दे सकता है नीरज को चुनौती?

मैक्स देहिंग: जर्मनी के देहिंग ने फरवरी में 90.20 मीटर स्कोर किया है। यह स्कोर उन्हें गोल्ड दावेदार बनाता है।

जैकब वडलेज्च: दुनिया के नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर हैं। डायमंड लीग के चैंपियन हैं, जिसमें नीरज को हराया था। सीजन बेस्ट 88.65 मीटर है। टोक्यो में सिल्वर भी जीता था।

एंडरसन पीटर्स: 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन पीटर्स ने ओरेगॉन में 2022 में नीरज को हराकर गोल्ड जीता था। ग्रेनेडा के पीटर्स का सीजन बेस्ट 86.62 मीटर है। ऑलटाइम बेस्ट 93.07 मीटर है।

अरशद नदीम: पाकिस्तानी स्टार ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में 90.18 मीटर थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता था। CWG-2022 के गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

ओलिवर हेलैंडर: फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर दुनिया में चौथे स्थान पर हैं और उनका सीजन बेस्ट 85.75 मीटर है।

पेरिस ओलिंपिक में मेंस जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन ग्रुप

ग्रुप A: जूलियस येगो (केन्या), ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड), लिंड्रो रामोस (पुर्तगाल), केशोर्न वाल्कोट (त्रिनिदाद और टोबैगो), किशोर जेना (भारत), तेउरा'इटेरा'ई तुपैया (फ्रांस), जूलियन वेबर (जर्मनी), रोडरिक जेनकी डीन (जापान), एलेक्जेंड्रू मिहैता नोवाक (रोमानिया), डेविड वेगनर (पोलैंड), टोनी केरेनन (फिनलैंड), इहाब अब्देलरहमान (मिस्र), कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए), पैट्रिक्स गेलम्स (लातविया), पेड्रो हेनरिक रोड्रिग्स (ब्राजील), जैकब वाडलेज्च (चेकिया)।

ग्रुप B: नीरज चोपड़ा (भारत), गैटिस कैक्स (लातविया), मैक्स डेहिंग (जर्मनी), कैमरून मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया), अरशद नदीम (पाकिस्तान), मार्सिन क्रुकोव्स्की (पोलैंड), लस्सी एटेलाटालो (फिनलैंड), ननमदी चिनेचेरेम (नाइजीरिया), लुइज मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील), मुस्तफा महमूद (मिस्र), आर्टुर फेल्फनर (यूक्रेन), टिमोथी हरमन (बेल्जियम), एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा), एंड्रियन मार्डारे (मोल्दोवा), एडिस माटुसेविसियस (लिथुआनिया), साइप्रियन मिर्जग्लोड (पोलैंड)।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.