छात्रवृत्ति वितरण में अधिकारी जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएँ : डॉ. पल्लवी जैन गोविल

Updated on 07-04-2023 05:48 PM

प्रमुख सचिव जनजातीय डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा है कि विभागीय सहायक आयुक्त एवं जिला संयोजक जनजातीय विद्यार्थियों के पालक की तरह होते हैं। उन्हें विद्यार्थियों की सभी जरूरतों का ​ध्यान रखना चाहिए। जनजातीय क्षेत्रों में पलायन के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिये विभाग इस वर्ष अपने छात्रावासों ​को ग्रीष्मकाल ​में ​भी ​विद्यार्थियों के लिए ​खुला रखेगा। डॉ. गोविल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि छात्रवृत्ति वितरण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए​ और​यह तय करें कि ​कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।

प्रमुख सचिव जनजातीय आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअली संबोधित कर रही थी। कार्यशाला में ​जनजातीय बहुल ​जिलों के विभागीय अधिकारी और 95 सी.एम. राइज विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।

​​सी.एम. राइज विद्यालय में हो सर्वांगीण शिक्षा : आयुक्त

आयुक्त जनजातीय कार्य श्री संजीव सिंह ने कहा कि सी.एम. राइज विद्यालय एक महत्वकांक्षी योजना है। इसमें विद्यार्थियों की सर्वांगीण शिक्षा को लेकर प्राचार्य गंभीरता से कार्य करें। इन विद्यालयों के विद्यार्थी जब यहाँ से पढ़ कर उच्च शिक्षा के लिए जाएँ तो शैक्षणिक रूप से किसी तरह से पीछे न रहें। उन्होंने सी.एम. राइज विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता और विभिन्न प्रशासकीय विषयों पर अधिकारियों को निर्देश और मार्गदर्शन दिया।

​​जनजातीय विकास कार्यों में तेजी लाएँ : सुश्री सोनिया मीना

जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाओं की निदेशक सुश्री सोनिया मीना ने जनजातीय बहुल जिलों की विभिन्न विकास योजनाओं और उनके वित्तीय पहलुओं पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने ​जनजातीय वर्गों से जुड़े ​विकास कार्यों ​में प्रशासनिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

​​यूनिसेफ और पिरामल फाउंडेशन के साथ ब्लूप्रिंट पर हुई चर्चा

कार्यशाला में यूनिसेफ के शिक्षा विशेषज्ञ श्री एफ.ए. जामी और पिरामल फाउंडेशन के मो. सफदर ने शिक्षा गुणवत्ता से जुड़े विषयों पर अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने विभाग के साथ मिल कर भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के ब्लूप्रिंट पर विचार-विमर्श किया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विभाग के साथ मिल कर किए जा सकने वाले नवाचारों में विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा की गई। ​संभागीय उपायुक्त सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.