अफसरों ने शराब ठेके मंजूर किए:4 साल तक गायब कर दी 25.50 करोड़ की एफडी

Updated on 27-05-2025 12:33 PM

शराब ठेके के एवज में सरकारी खजाने में 25.50 करोड़ रुपए की एफड जमा की जानी थी, लेकिन ये राशि चार साल तक विभागीय फाइलों से गायब रही। की शराब दुकानों का ठेका लेने वाले ठेकेदारों ने एफडी तो बनवाई, लेकिन आबकारी विभाग को कभी सौंपी ही नहीं।

इस दौरान एफडी पर मिलने वाला ब्याज ठेकेदार खाते रहे और तत्कालीन आबकारी अधिकारियों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। अब जब मौजूदा अफसरों ने जांच की तब जाकर ये एफडी विभाग को मिली है। बैंक अफसरों के मुताबिक, 25.50 करोड़ रुपए की एफडी पर सालाना करीब डेढ़ करोड़ रुपए ब्याज बनता है। ऐसे में चार साल का ब्याज तो ठेकेदार पहले ही खा चुके हैं।

क्या गड़बड़ी हुई? : वर्ष 2021-22 में जबलपुर शहर के उत्तर और दक्षिण समूह की शराब दुकानों का ठेका मां वैष्णो इंटरप्राइजेस के नाम पर दिया गया था। इसके दो साझेदार थे– आशीष शिवहरे और सूरज गुप्ता। नियमानुसार उन्हें 25.50 करोड़ रुपए की एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रिसीट) आबकारी विभाग के कार्यालय में जमा करनी थी। इस रकम की एफडी तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तिलहरी शाखा, जबलपुर से बनवाई गई, लेकिन विभाग को कभी सौंपी नहीं गई। इसके बावजूद ठेका चलाया गया और किसी अधिकारी ने इसकी जांच तक नहीं की।

वर्तमान में जबलपुर में पदस्थ सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे ने इस मामले की परतें खोलीं। उन्होंने बैंक से जानकारी जुटाई और ठेकेदारों को नोटिस जारी किया। इसके बाद ही 26 मई 2025 को ठेकेदारों ने 25.50 करोड़ की एफडी सरकारी खजाने में जमा की। एफडी की तारीखें बताती हैं कि यह राशि 16 जुलाई 2021 को ही बन चुकी थी। यानी चार साल तक यह फाइनेंशियल डॉक्युमेंट विभागीय सिस्टम से बाहर रहा।

विधानसभा में उठा मामला, फिर भी 2 साल दबाए रखा

वर्ष 2023 में विधायक प्रदीप पटेल ने इस घोटाले को विधानसभा में उठाया था। आबकारी विभाग ने जवाब में स्वीकार किया था कि एफडी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद भी दो साल तक मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। सूत्रों के मुताबिक, तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर सत्यनारायण दुबे और रविंद्र मलिक पुरी की भूमिका इस मामले में संदिग्ध मानी जा रही है। इन दोनों अधिकारियों ने ठेके के दस्तावेजों की जांच में लापरवाही बरती और एफडी की अनुपस्थिति के बावजूद ठेका मंजूर किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.