मोहनजोदाड़ो का ओडिसी नृत्य और स्क्वेयर आकृतियां

Updated on 24-11-2023 12:39 PM

भोपाल। मोहनजोदाड़ो का नाम सुनते ही जेहन में हाथों में ढेरों चूड़ियां पहनी, अनेकों गहनों से सुसज्जित गुड़िया का रूप आकार लेता है, गोल्डन गर्ल के रूप में मोहनजोदाड़ो की इस गुड़िया के साथ ही आडिसी नृत्य करती युवती और परफेक्ट नहीं बल्कि इम्परफेक्ट स्कल्पचर भी देखा जा सकता है। गौहर महल में गुरुवार से शुरू हुए पाटर्स मार्केट में देशभर के 38 आर्टिस्ट अपना आर्ट वर्क लेकर आए हैं। इसमें जहां ओमप्रकाश गालव ने पहली बार शिरकत की तो वहीं दो सौ से अधिक एड फिल्में बनाने वाले सुबोध पोद्दार गोल्ड क्वाइल से तैयार मोहनजोदाड़ो की ओडिसी डांस की आकृति लेकर आए हैं।वहीं संदीप मणचेकर का आर्ट वर्क भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शुभारंभ के मौके पर पहले दिन चार मास्टर पाटर्स की कृतियां प्रदर्शित की गईं। पूरा पाटर्स मार्केट शुक्रवार से आरंभ होकर 26 नवंबर तक चलेगा।

फायरिंग के वक्त चारों ओर लपेटता हूं ओरिजनल गोल्ड क्वाइल

200 से अधिक ऐड फिल्में बनाने वाले आर्टिस्ट और पेंटर सुबोध पोद्दार ने पाटर्स मार्केट में चार 11 प्रदर्शित की हैं, जो सिरेमिक और टेराकोटा की हैं, सुबोध कहते हैं कि इन मूर्ति को बनाने के लिए मैं फायरिंग के वक्त गोल्ड क्वाइल को चारों तरफ लगाकर फिर फायर करता हूं तो इससे इन मूर्तियों में गोल्डन रंग आ जाता है और यह मूर्तियां सदियों पुरानी मोहनजोदाड़ो के समय ही लगती हैं।मर्यादित स्वरुप दिखाने के लिए सभी स्त्री आकृतियों में लाल धागा बांधा है, जो वस्त्र के रूप में है। उन्होंने कहा कि ऐड फिल्में बनाने के साथ ही मुझे ऐसे स्कल्पचर बनाने का भी काफी शौक था, इसलिए यह काम आरंभ किया देरी से। यह स्कल्पचर बनाने के लिए मैने आडिसी डांस सीखा। मेरी बनी गोल्डन गर्ल 2 फीट लंबी और 10 इंच चौड़ी है। यहां कुल 11 आकृतियां प्रदर्शित की हैं, जिनका शीर्षक मोहनजोदाड़ो लाइव है।यह आठ साल पुराना संग्रह है।

टूटी हुई कलाकृतियां के प्रति आकर्षण है

रामगढ़ राजस्थान से आए ओमप्रकाश गालव की 15वीं पीढ़ियां इस काम से जुड़ी हैं। ओम का कहना है कि मिट्टी की सबसे छोटी कलाकृतियां और कुछ विशालकाय कलाकृतियां भी बनाने का रिकार्ड दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं बचपन में मिट्टी की कलाकृतियां बनाता था तो उसमें से कुछ टूट जाती थी लेकिन टूटते समय जब उनकी टूटी हुई आकृति होती थी, वह मुझे बहुत आकर्षित करती थी और मेरा मन करता था कि मैं ऐसी कलाकृतियां बनाऊं।इसीलिए मैंने आड़ी-टेड़ी कलाकृतियां बनाई और इसका नाम परफेक्टली इंपरफेक्ट रखा। यह कलाकृतियां इतनी खूबसूरत हैं कि कला प्रेमियों को भी सहज ही आकर्षित करती हैं। उनके 17 वर्क प्रदर्शित हैं जो वुडन डिडक्शन है।

जीवन के पहलू और स्थिरता का संदेश

भोपाल की सुल्ताना की खान की कृतियां पहली बार मास्टर पाटर्स में शामिल हुईं हैं। अपनी दस कृतियों के माध्यम से उन्होंने कपल की दो अलग-अलग मुद्राएं दिखाईं हैं, जिनमें मिलन और अलगाव है। सुल्ताना ने बताया कि उनकी फीमेल टोरसो फिगर बनाने में रुचि है। एक कृति में चांद और एक कृति में स्त्री के शरीर की संरचना दर्शायी है। इसी प्रकार संदीप मणचेकर, मुंबई ने अपनी चार स्क्वेयर कृतियाें के माध्यम से स्थितरता का संदेश दिया है। उनका मनाना है कि धरती गोल है इसलिए स्क्वेयर (वर्गाकार) आकृति से ही स्थितरता कायम होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.