नर्सिंग घोटाला फिर विधानसभा में उठा:सारंग बोले- पंक्चर गुब्बारे में फिर हवा भर रहा विपक्ष

Updated on 05-07-2024 12:09 PM

विधानसभा में गुरुवार को एक बार फिर नर्सिंग घोटाला उठा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में विशेषाधिकार हनन पर चर्चा की मांग की। सिंघार की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विशेषाधिकार हनन की सूचना प्राप्त हुई है। उस पर विचार के बाद निर्णय लेंगे। इस पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। इसके बाद कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में मंत्री विश्वास सारंग पर आरोप लगाए।

जयवर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री सारंग को घेरा
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, जिस नर्सिंग कॉलेज को मंत्री सारंग ने मान्यता दी, उसका मालिक आज जेल में है। वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस मुद्दे के जरिए कांग्रेस मुझे बदनाम करने की साजिश कर रही है। मैं इस मामले में सबूत के साथ सदन में जवाब दे चुका हूं। जब मैंने जवाब दिया तो विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं था। उनका गुब्बारा फूट गया है, अब वे पंचर हो चुके गुब्बारे में फिर हवा भरने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के आरोपों से तो कमलनाथ सरकार ही कठघरे में आ गई है।

सारंग बोले- शिजू के हस्ताक्षर से नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता

मंत्री सारंग ने बताया कि सुनीता शिजू के हस्ताक्षर से पत्र कमांक/म. प्र.न.र.काँ/2019/E-30, भोपाल दिनांक 11 जनवरी 2019 के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2018-19 में नर्सिंग कालेजों को मान्यता प्रदान की गई थी। इस लिस्ट में क्रमांक 153 पर मलय नर्सिंग कालेज का नाम दर्ज है। इसी प्रकार सत्र 2019-20 में भी कांग्रेस शासनकाल में मलय नर्सिंग कालेज को मान्यता प्रदान की गई थी। सत्र 2019-20 की लिस्ट में क्रमांक 80 पर मलय नर्सिंग कालेज का नाम दर्ज है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.