मालवा और निमाड़ क्षेत्र में सूरज से बिजली बनाने वालों की संख्या 9200 के पार

Updated on 18-09-2023 01:18 PM

मालवा क्षेत्र में नवकरणीय ऊर्जा में रूफ टॉप सोलर नेट मीटर को अपनाने वालों की संख्या तेजी बढ़ रही हैं। मालवा में 8500 से ज्यादा स्थानों पर सूरज की किरणों से पैनल्स के जरिये और निमाड़ में करीब 700 परिसरों में सौर ऊर्जा से बिजली बन रही है। इस तरह 9200 से ज्यादा स्थानों पर अभी सूरज की किरणों से बिजली बन रही हैं और रोज ही सूरज से बिजली बनाने वालों की संख्या बढ़ रही हैं।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि निम्न दाब कनेक्शन वाले 8850 एवं उच्च दाब वाले 350 से ज्यादा परिसरों में पैनल्स लगाकर सूरज की किरणों से बिजली बनायी जा रही है। जुलाई एवं अगस्त में बारिश के दिनों में भी इन सभी स्थानों पर बिजली बनी है। इस तरह ये सौर पैनल्स वर्षभर बिजली दे रहे है। इंदौर जिले में कुल 5900 स्थानों पर सूरज से बिजली बन रही है। सबसे ज्यादा पैनल्स इंदौर शहर एवं शहर से लगे सुपर कारिडोर, बायपास में लगे हैं। उज्जैन जिले में करीब 1200 स्थानों पर, रतलाम जिले में 395, खरगोन जिले में 310,  धार जिला में 290 और नीमच जिले में 225 स्थानों पर नेट मीटर लगे हैं। अन्य जिलों में 25 से लेकर 200 स्थानों पर रूफ टॉप सोलर नेट मीटर लगे हैं।

सोलर पैनल्स लगाने वाले पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। नेशनल पोर्टल से यह सब्सिडी सीधे ही पैनल्स लगाने वाले मौजूदा बिजली उपभोक्ता के बैंक खाते में पहुँचती है।  

इंदौर की स्कीम नंबर 114 की उपभोक्ता श्रीमती रीना कैलाश यादव बताती हैं कि "मई माह में सेटअप लगाने के बाद 2500 की बजाए मात्र 300 से  400 रूपए माह का ही बिजली बिल आया है। केन्द्र सरकार से 51 हजार रूपये की सब्सिडी भी समय से मिल गई।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.