अब सुन सकेंगे डायनासोर की कहानी... धार के बाग में 40 करोड़ रुपये की लागत से संवरेगा करोड़ों साल का इतिहास

Updated on 12-09-2024 12:19 PM
 बाग (धार)। जिले के बाग में डायनासोर पार्क के निर्माण और विकास के लिए शासन से 40 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धार जिले को बहुत जल्दी यह सौगात मिलेगी। ईको पर्यटन विकास बोर्ड ने पार्क के विकास का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है।

बोर्ड के माध्यम से वन विभाग काम कराएगा। प्रथम चरण के तहत कंसल्टेंसी एजेंसी की नियुक्ति के लिए बोर्ड ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी दिनों में निविदा जारी हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि ऐसा कई बार हुआ कि धार जिले के बाग क्षेत्र में डायनासोर के अंडे मिले हैं।


पहली बार पार्क को बनाने के लिए ठोस काम हुआ


इसके बाद यह बात उठी कि यदि इस क्षेत्र की ठीक से ब्रांडिंग की जाए, तो यह वैश्विक पर्यटन आकर्षण का केंद्र बन सकता है। जितनी तेजी से यहां डायनासोर पार्क बनाने की बात चली, उतनी तेजी से ठंडी भी होती गई। कभी प्रशासन ने रुचि नहीं दिखाई, तो कभी शासन ने धार प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पहली बार इस पार्क को बनाने के लिए कुछ ठोस काम हुआ है।


कंसल्टेंट एजेंसी चयन के बाद डीपीआर यानी विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करेगी। इससे समूचे प्रोजेक्ट की लागत तय हो जाएगी। कार्य के लिए शासन से अनुमोदन लेकर आवंटन प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद पार्क में विकास कार्य के लिए निविदा लगाई जाएगी। फिर कंसल्टेंसी एजेंसी की देखरेख में अन्य एजेंसियां कार्य करेंगी।


कंसेप्ट प्लान के तहत काम होगा


ईको पर्यटन बोर्ड की सीईओ समिता राजौरा के अनुसार बोर्ड की गाइड लाइन के हिसाब से पूरे प्रोजेक्ट पर कंसेप्ट प्लान के तहत काम होगा। इसके विकास के लिए विशेषज्ञ ग्लोबल एजेंसी तय की जाएगी। ग्राम पाडल्या के कंपार्टमेंट नंबर 17 और 19 में बोर्ड के माध्यम से कार्य होंगे।


वर्ष 2010 में राष्ट्रीय पार्क घोषित किया गया था दरअसल, वन ग्राम पाडल्या में डायनासोर अंडों के जीवाश्म और घोंसलों की साइट मिलने पर वर्ष 2010 में इसे राष्ट्रीय पार्क घोषित किया था।


14 साल में नहीं हुआ उल्लेखनीय कार्य


इसके विकास की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई थी। 14 वर्ष बीतने के बाद भी वन विभाग इसके विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य नहीं कर पाया। तमाम प्रयास के बाद वर्ष 2021 में वन विभाग ने मैनेजमेंट प्लान तैयार किया, लेकिन इस पर भी काम नहीं हो सका। अब पर्यटन बोर्ड ने कंपार्टमेंट नंबर 17 और 19 की 89 हेक्टेयर भूमि पर विश्व स्तरीय कार्य के लिए कंसेप्ट प्लान तैयार कर लिया है।


ये होंगे कार्य पार्क में


ओपन म्यूजियम में नर्मदा पथ की परिक्रमा बनाई जाएगी। टनल का निर्माण होगा। इसमें लाइट और साउंड शो के माध्यम से आदिकाल पर प्रस्तुति दी जाएगी। डायनासोर की रेप्लिका बनाई जाएगी। पार्क की बाउंड्रीवाल भी विशिष्ट डिजाइन की होगी। साथ ही भव्य मुख्य द्वार बनेगा।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.