अभी और आग उगलेगा आसमान, चिलचिलाती गर्मी के बीच डरा रही है यह चेतावनी

Updated on 24-05-2023 06:46 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। कुछ दिनों से तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है। गर्मी का कहर अपने चरम पर है। गर्मी के डर से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच गर्मी को लेकर एक डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के कई शहरों का तापमान बेहद खतरनाक स्थिति पर पहुंच चुका है। वर्ल्ड वेदर एट्रीब्यूशन ग्रुप की इस रिपोर्ट में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।

रिपोर्ट में बताया गया है साल 1990 के बाद से इसके धरती के तापमान में 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में साल दर साल गर्मी में इजाफा जारी रहेगी। भारत के अलावा बांग्लादेश, थाईलैंड जैसे देशों को भी गर्मी से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में 46 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि रिपोर्ट में गर्मी का खतरनाक स्तर 41 डिग्री के पार बताया गया है, लेकिन दक्षिण एशियाई देशों में यह पारा अब 45 डिग्री से पार जाने लगा है।

भयावह मौसम ने 20 लाख से अधिक लोगों की जान ली

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा कि भयावह मौसम की घटनाओं ने पिछली आधी शाताब्दी में 20 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। भयावह मौसम की घटनाओं और जलवायु परिवर्तन से संबंधित आपदाओं से पिछले 100 वर्षों में 20 से अधिक लोग मारे गए हैं और दुनिया को 4.3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एक अद्यतन रिपोर्ट में कहा है कि जैसा कि दुनिया जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से जूझ रही है। मौसम एजेंसी ने पिछली आधी शताब्दी में लगभग 12,000 भयावह मौसम, जलवायु और पानी से संबंधित घटनाओं को देखा और नुकसान और जानमाल के नुकसान का अनुमान लगाया। सदस्य देशों के बीच डब्लूएमओ के चार-वार्षिक सम्मेलन में रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें यह संदेश दिया गया कि भयावह मौसम की घटनाओं के लिए चेतावनी प्रणाली में सुधार करने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

जानें आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज से 26 मई की शाम तक गरज, और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह हवाएं 24 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली तक बढ़ सकती है और 25 मई को पश्चिम उत्तर प्रदेश में।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.