अब नए पते और अलग कलेवर में हंसाने आ रहे कीकू और कृष्‍णा, सुमोना चक्रवर्ती का पत्ता कटा

Updated on 14-11-2023 03:44 PM
जैसा कि आप जानते हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' जून, 2023 में ऑफ एयर हुआ था। ऐसा पहली बार नहीं, बल्कि हर साल ऐसा होता है। सभी ब्रेक पर जाते हैं और फिर नए कलेवर के साथ वापसी करते हैं। मगर इस बार ऐसा नहीं होने वाला। हर साल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ये शो अब किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर आएगा, जिसका नया प्रोमो खुद कपिल शर्मा की टीम ने रिलीज किया है। क्या है उसमें, आइए आपको भी दिखाते हैं।

कपिल शर्मा अब अपना एक पूरा कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं। इसका नाम 'कपिल शर्माज कॉमेडी शो' होगा। साथ ही इसमें सुमोना चक्रवर्ती नजर नहीं आएंगी। वह इस प्रोमो और शो दोनों से गायब हैं। टीम ने भी जिनको-जिनको टैग किया है, उसमें कपिल के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, अर्चना पूरन सिंह का ही नाम है। साथ ही कैप्शन लिखा है, 'सिर्फ घर बदला है, परिवार नहीं।' हैशटैग कपिल शर्मा ऑन नेटफ्लिक्स।

सामने आया था कपिल शर्मा का वीडियो

कपिल शर्मा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ट्रक पर बड़े-बड़े कार्टून लोड करा रहे थे। पपाराजी ने उनसे पूछा भी था कि क्या वो शिफ्ट हो रहे हैं और नए मकान में जा रहे हैं? तो कॉमेडियन ने कोई जवाब नहीं दिया था। इशारों में बस हाथ जोड़ा था और रवाना हो गए थे।

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो

प्रोमो में कपिल शर्मा अपनी मैनेजर से पुरानी फ्रिज देखकर कहते हैं कि मैंने कहा था ना कि नया घर तो सारा नया सामान। जब कॉमेडियन उसे खोलते हैं तो उसके अंदर अर्चना पूरन सिंह बैठकर मिठाई खाती रहती हैं। हंसते हुए उन्हें हैप्पी दिवाली कहती हैं। इसके बाद अलग-अलग कार्टून-कपबोर्ड में कीकू और कृष्णा भी नजर आते हैं। साथ ही इसमें शायद लड़के, लड़की नहीं बनेंगे। इस बात की तरफ कपिल ने इशारा किया है। कहा कि नया शो मतलब नई चीजें। पुराना कुछ नहीं। हालांकि कबसे आएगा ये इसका खुलासा नहीं किया गया है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.