EWS आरक्षण मुद्दे पर MP लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस, हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगा जवाब

Updated on 16-10-2024 12:07 PM
जबलपुर: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मामला है आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को मिलने वाले आरक्षण का, जिसमें से इन वर्गों को बाहर रखा गया है। इस मुद्दे को लेकर दो युवतियां, सोमवती पटेल और मीनू कुशवाहा, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंची हैं।

EWS में 10 प्रतिशत आरक्षण


सोमवती और मीनू, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विज्ञान परीक्षा 2024 की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि EWS आरक्षण में से ओबीसी, एससी और एसटी को हटाना अनुचित है। उन्होंने अपनी याचिका में संविधान के 103वें संशोधन का हवाला दिया है, जिसके तहत EWS को 10% आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

शासकीय वकील ने की याचिका रद्द करने की सिफारिश


यह मामला 16 अगस्त 2024 को हाईकोर्ट के सामने पहली बार पेश हुआ। सरकार की तरफ से शासकीय वकील ने दलील दी कि EWS आरक्षण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहले ही निपटा चुका है। इसलिए यह याचिका रद्द की जानी चाहिए। हालांकि, न्यायालय ने सरकार की यह दलील स्वीकार नहीं की। न्यायालय ने 'जनहित अभियान बनाम भारत संघ' मामले के फैसले का अध्ययन करने के बाद ही कोई निर्णय लेने की बात कही।

संविधान के अनुच्छेद 16(6) का हवाला


इस मामले की अगली सुनवाई पर याचिकाकर्ताओं के वकील ने 'जनहित अभियान बनाम भारत संघ 2023' के फैसले का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने EWS आरक्षण को संविधान सम्मत माना है। इसलिए संविधान के अनुच्छेद 16(6) के अनुसार हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को EWS आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।

याचिकाकर्ताओं का कहना नई नीति गरीबों के साथ भेदभाव


याचिकाकर्ताओं के वकील ने आगे तर्क दिया कि मध्य प्रदेश सरकार की नई नीति ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के गरीबों के साथ भेदभाव है। इस पर न्यायालय ने सवाल उठाया कि ओबीसी, एससी और एसटी को पहले से ही आरक्षण मिल रहा है। ऐसे में क्या एक ही व्यक्ति को दो तरह के आरक्षण का लाभ मिल सकता है?

एक व्यक्ति को दो तरह का आरक्षण


याचिकाकर्ताओं के वकील ने इसका जवाब देते हुए कहा कि एक व्यक्ति को एक से ज्यादा तरह के आरक्षण का लाभ मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, एक ओबीसी महिला को ओबीसी आरक्षण और महिला आरक्षण दोनों का लाभ मिल सकता है। अगर वह दिव्यांग भी है तो उसे दिव्यांग आरक्षण का भी लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, वकील ने हाईकोर्ट के ही एक अन्य फैसले का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि EWS के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, सभी सीटों का नहीं बल्कि केवल अनारक्षित सीटों का 10 प्रतिशत होगा।

अगली सुनवाई 11 नवंबर को


मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सरकार से दो हफ़्ते में जवाब तलब किया है। हालांकि, न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं की अंतरिम राहत की मांग नहीं मानी। मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर 2024 को होगी।

इन वकीलों ने रखीं दलील


इस मामले में याचिकाकर्ताओं की तरफ से वकील विनायक प्रसाद शाह, रामेश्वर सिंह ठाकुर, उदय कुमार, पुष्पेंद्र कुमार शाह, जी एस उद्दे और रूप सिंह मरावी ने दलीलें रखीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.