रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के 17 सेलेब्स ही नहीं, ED की रडार पर हैं 100 इंफ्लुएंसर

Updated on 05-10-2023 03:22 PM
महादेव सट्टा स्कैम विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी गाज बॉलीवुड पर भी गिरती दिख रही हैं। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने रणबीर कपूर को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। तो अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सिर्फ 17 बॉलीवुड आर्टिस्ट नहीं बल्कि 100 से ज्यादा इंफ्लूएंसर्स भी लिस्ट में शामिल हैं। शुरुआत में 14 बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आए थे जो बढ़कर 17 हो गए। अब 100 प्रभावशाली लोगों के नाम भी लिए जा रहे हैं।

मालूम हो, महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसी ने कई शहरों में छापेमारी की थी और 417 करोड़ रुपये बरामद किए थे। ये मामला तब सामने आया जब ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी का वीडियो लीक हुआ था। केंद्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही है कि कौन-कौन दुबई में हुई प्रभाकर की शाही शादी में गया था और किसे सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों से पैमेंट किया गया था।


100 इंफ्लूएंसर्स से भी ईडी कर सकती है पूछताछ

अब 'न्यूज 18' की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की रडार पर बॉलीवुड के ए लिस्टर्स के अलावा 100 इंफ्लूएंसर्स भी हैं। जिन्हें जल्द ही ईडी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर ये 100 लोग कौन हैं, किन बड़ी हस्तियों के नाम शामिल है।

रणबीर कपूर से ट्रांजेक्शन को लेकर होगी पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर महादेव सट्टेबाजी स्कैम में आरोपी नहीं है। उन्हें ईडी ने ट्रांजेक्शंस से जुड़ी चीजों को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

इन बॉलीवुड सितारों के नाम है शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ प्रभाकर की शादी में परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट की लिस्ट में नेहा कक्कड़, राहत फतेह अली खान, पुलकित सम्राट, विशाल ददलानी, भाग्यश्री, आतिफ असलम, टाइगर श्रॉफ से लेकर नुसरत भरूचा जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.