प्रदेश के 10 फार्मेसी कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं, दूसरी काउंसलिंग से सीट भरने की संभावनाएं

Updated on 13-08-2023 02:27 PM

 भोपाल (डीटीई) की ओर से इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इसमें विभाग ने बीफार्मा, डीफार्मा और एमफार्मा कालेजों की पहले चरण की काउंसलिंग पर विराम लगा दिया है। प्रदेश के 10 फार्मेसी कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हुए हैं। अब इन कालेजों में दूसरे चरण की काउंसलिंग में प्रवेश होने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के प्रथम चरण की काउंसलिंग में बी फार्मेसी के 10 कालेजों में एक भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। विभाग ने प्रदेश के 122 बी फार्मा की 18 हजार, 45 एमफार्मा की 1400 और एक फार्माडी कालेज की 30 सीटों पर प्रवेश देने अलाटमेंट जारी कर दिए हैं। प्रथम चरण की काउंसलिंग में एमफार्मा के करीब एक दर्जन कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हुआ। पिछले वर्ष की अपेक्षा वर्तमान सत्र में प्रवेश देने के लिए विभाग ने सबसे पहले बीफार्मा और डीफार्मा की काउंसलिंग शुरू किया था। बेहतर आवंटन होने के बाद भी इन कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हो सका है।

बीफार्मा में दूसरे राउंड में तीन हजार पंजीयन

बीफार्मा मे प्रवेश लेने के लिये 11 हजार 120 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें से नौ हजार 396 ने च्वाइस फिलिंग की थी, लेकिन आवंटन नौ हजार 358 विद्यार्थियों का ही हो सका है। बीफार्मा के दूसरे राउंड में तीन हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिए हैं। इसी तरह प्रथम चरण में एमफार्मा में 80 पंजीयन और 42 विद्यार्थियों की च्वाइस फिलिंग की गई थी। विभाग ने 33 विद्यार्थियों को अलाटमेंट जारी कर दिया है। दूसरे राउंड में पंजीयन और प्रवेश बढ़ने की संभावना है।

इन कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं

प्रदेश के इन कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हुए हैं। इसमें चौर्डिया इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी इंदौर, ग्रासिओउस कालेज आफ फार्मेसी बालाघाट, जय श्री श्याम कालेज जबलपुर, मीरा देवी फार्मेसी कालेज शिवपुरी, नागाजी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेक्युटीकल साइंस ग्वालियर, राधा कृष्ण कालेज आफ फार्मेसी दतिया, एसएलएस कालेज आफ फार्मेसी सागर, शांति कालेज आफ फार्मेसी दतिया, वी एकेडमी ग्वालियर, विद्यासागर कालेज आफ फार्मेसी इंदौर शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.