उत्तर रेलवे ने दिवाली-छठ पूजा पर 30 लाख बर्थ बढ़ाईं:बुकिंग बंद का स्टेट्स नहीं दिखेगा

Updated on 13-10-2025 12:28 PM

उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को तोहफा दिया है। यात्रियों को अब IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) पर टिकट बुक करवाते समय कोच ‘रिग्रेट’ (बुकिंग बंद) का स्टेटस नहीं दिखेगा। रेलवे ने करीब 30 लाख बर्थ बढ़ा दी हैं।

टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने उन ट्रेनों में कोच बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां ‘रिग्रेट’ स्टेटस मिलने की संभावना है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, स्टेटस ‘रिग्रेट’ को लेकर पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, इसका फिलहाल अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कहीं-कहीं टिकट बुकिंग में परेशानी हो रही है, जिस पर काम हो रहा है। ट्रेनों में 3000 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिसकी संख्या यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढ़ाया भी जा सकता है।

अधिकारी ने आगे बताया, त्योहारों के दौरान स्पेशल ट्रेनें पूर्वांचल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए चल रही हैं। जैसे-जैसे स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो रही है, उनका शेड्यूल भी जारी कर रहे हैं।

सामान्य परिस्थितियों में 150 से ज्यादा वेटिंग नहीं 

सामान्य परिस्थितियों में 150 से ज्यादा वेटिंग टिकट नहीं देते हैं और बुकिंग बंद कर दी जाती है। त्योहारी सीजन पर बुकिंग प्रणाली में नियमों को लचीला बनाते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की संख्या बढ़ाकर रिग्रेट स्टेटस को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन ट्रेनों में टिकट की मांग बेहद ज्यादा है, उनमें कोच बढ़ाकर रिग्रेट स्टेटस को हटाने की प्रक्रिया शुरू है। इससे ज्यादा यात्रियों को टिकट बुक करने का अवसर मिलेगा। वेटिंग लिस्ट में फंसे लोगों को भी राहत मिलेगी।

अब कन्फर्म रेल टिकट में यात्रा की तारीख बदल सकेंगे

अब आप अपने कन्फर्म रेल टिकट में यात्रा तारीख बदलवा सकेंगे और इसके लिए आपको कोई कैंसिलेशन फीस या एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी 7 अक्टूबर को NDTV को दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से यात्री कन्फर्म टिकट को आगे की डेट में चेंज करा सकेंगे।

हालांकि इस प्रक्रिया में तारीख बदलने पर कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं होगी। सीट उपलब्धता के आधार पर ही मिलेगी।

टिकट की तारीख बदलवाने का नया सिस्टम इस उदाहरण से समझें...

यदि आपके पास 20 नवंबर को दिल्ली से पटना जाने की कन्फर्म टिकट है और किसी वजह से प्लान चेंज होकर 5 दिन आगे बढ़ गया, तो 25 नवंबर के लिए आपको नया टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप अपने 20 नवंबर के कन्फर्म रेल टिकट में यात्रा की तारीख ऑनलाइन बदल सकेंगे और उसी टिकट से 25 नवंबर को पटना की यात्रा कर सकेंगे। खास बात ये है कि इस प्रोसेस के लिए आपका पैसा भी नहीं कटेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.