'तब तो किसी ने राष्‍ट्रपति को नहीं बुलाया', हिमंत बिस्वा सरमा ने नई संसद के उद्घाटन पर विपक्ष को दिखाया आईना

Updated on 25-05-2023 07:17 PM
नई दिल्‍ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह (New Parliament Inauguration) से पहले सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। विपक्ष ने समारोह का बहिष्‍कार करने का ऐलान किया है। इस रार के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने समूचे विपक्ष को आईना दिखाया है। उन्‍होंने कहा है कि गुजरे 9 सालों में 5 गैर-भाजपाई राज्‍यों में नई विधानसभा का या तो शिलान्‍यास या फिर उद्घाटन हुआ। इन सभी का उद्घाटन मुख्‍यमंत्री या फिर पार्टी अध्‍यक्ष ने किया। कोई एक भी उदाहरण नहीं मिलता है जिसमें राष्‍ट्रपति या फिर राज्‍यपाल को बुलाया गया हो। हिमंत ने उनमें से कुछ मामलों का जिक्र भी किया है।

नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होना है। इसके उद्घाटन से पहले ही सियासी घमासान छिड़ गया है। केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों का कहना है कि यह संविधान के अनुसार गलत है। इसका उद्घाटन राष्‍ट्रपति द्रौप‍दी मुर्मू को करना चाहिए। एकाध दलों का यह भी तर्क है कि लोकसभा स्‍पीकर या राज्‍यसभा के सभापति भी ऐसा कर सकते थे। कांग्रेस ने केंद्र पर यह भी आरोप लगाया है कि राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सरकार ने आमंत्रित तक नहीं किया है। इस पूरे मसले को लेकर तमाम विपक्षी दलों ने समारोह के बायकॉट का ऐलान किया है।

हिमंत ब‍िस्‍वा सरमा ने पेश की दलील
इसके बाद केंद्र सरकार के बचाव में हिमंत बिस्‍वा सरमा ने मजबूत दलील पेश की। उन्‍होंने बुधवार को इस मसले पर ट्वीट कर हंगामा मचा रहे विपक्ष को आईना दिखाया। हिमंत बिस्‍वा सरमा ने ट्वीट किया कि पिछले 9 सालों में 5 गैर-भाजपा/विपक्षी राज्य सरकारों ने नए विधानसभा भवन का या तो शिलान्यास किया या उद्घाटन किया। सभी का मुख्यमंत्री या पार्टी अध्यक्ष ने शुभारंभ किया। एक भी उदाहरण नहीं है जिसमें राज्यपाल या राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया हो।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट में 4 मामलों का जिक्र भी किया है जब विधानसभा भवन का शिलान्‍यास या उद्घाटन हुआ। लेकिन, राज्‍यपाल को आमंत्रित नहीं किया गया। पहला मामला 2014 का है। झारखंड और असम में यूपीए के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्रियों ने विधानसभा का उद्घाटन किया। हालांकि, गर्वनर को नहीं बुलाया। फिर 2018 में आंध्र प्रदेश के सीएम ने नई एसेंबली का शिलान्यास किया। लेकिन, गवर्नर को नहीं बुलाया। 2020 में सोनिया गांधी ने छत्‍तीसगढ़ की विधानसभा के लिए शिलान्‍यास किया। उसमें भी गवर्नर को आमंत्रित नहीं किया गया। 2023 में सीएम ने तेलंगाना एसेंबली का उद्घाटन किया। हालांकि, गवर्नर को नहीं बुलाया गया था।

BJP के सम्राट चौधरी की दलील में भी है दम
आरजेडी और जेडीयू के तर्कों को बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सिरे से खारिज कर दिया है। सम्राट चौधरी कहते हैं कि जब बिहार विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार कर सकते हैं तो संसद भवन का उद्घाटन पीएम क्यों नहीं कर सकते। बे सिर-पैर की बातें विपक्ष कर रहा है। उसके बायकॉट के फैसले का कोई मतलब ही नहीं। विरोध सिर्फ विरोध के लिए नहीं होना चाहिए। विरोध के तर्क और आधार भी होने चाहिए।


डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिस समय पीवी नरसिम्हा राव पीएम थे, शिवराज पाटिल स्पीकर हुआ करते थे। वह संसदीय कार्य मंत्री थे। शिवराज ने उनसे कहा था कि 2026 से पहले एक नया और बड़ा संसद भवन बनाया जाना चाहिए। यह अच्‍छा है कि नए भवन का निर्माण किया जा चुका है। उद्घाटन समारोह में कौन शामिल होगा या कौन बहिष्कार करेगा, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.