MP भाजयुमो के प्रभारी रहे नितिन नबीन:प्रदेश महामंत्री को शादी में घोड़ी चढ़ाने आए थे भोपाल

Updated on 15-12-2025 12:30 PM

कमलनाथ सरकार में छह साल पहले जारी किया गया एक आदेश 2019 के बाद तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के रूप में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को चार लाख रुपए तक का नुकसान करा रहा है। परिवीक्षा अवधि के वेतन में हो रहे इस नुकसान को रोकने के लिए कर्मचारी नेताओं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस आदेश को निरस्त करने और परिवीक्षा अवधि तीन साल की बजाय दो साल करने की मांग की है। कांग्रेस सरकार का यह आदेश काम एक समान लेकिन वेतन में लाखों नुकसान पहुंचाने वाला है।

कांग्रेस सरकार में जारी आदेश कर्मचारियों के साथ नैसर्गिक न्याय का विरोध करता है क्योंकि लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को दो साल की परिवीक्षा अवधि और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नियुक्ति पाने वाले को तीन साल की परिवीक्षा अवधि का सामना करना पड़ता है और यही उनके नुकसान की वजह बनता है।

3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि किए जाने का आदेश

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि वर्ष 2019 में कांग्रेस सरकार लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं को छोड़कर नवनियुक्त कर्मचारियों को 2 वर्ष के स्थान पर 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि किए जाने का आदेश जारी किया गया था।

इस आदेश के चलते नवनियुक्त कर्मचारियों को पहले, दूसरे और तीसरे साल में 70%, 80%, 90% वेतन दिया जा रहा है। चौथे वर्ष में परिवीक्षा अवधि समाप्त होने पर 100% वेतन दिया जाता है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि 3 वर्ष बाद नव नियुक्त कर्मचारियों को पूर्ण वेतन दिया जाता है। सरकार का यह आदेश नव नियुक्त कर्मचारियों का लाखों रुपए का नुकसान करा रहा है।

तिवारी कहते हैं कि 12 दिसंबर 2019 को जारी आदेश के बाद शासकीय सेवा में आने वाले कर्मचारियों को लाखों रुपयों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह नियम भी केवल कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती होने वाले कर्मचारियों पर ही लागू होता है।

जो कर्मचारी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से भर्ती होते है, उन्हें परिवीक्षा अवधि खत्म होने पर प्रथम वर्ष से पूर्ण वेतन दिया जाता है और उनकी परिवीक्षा अवधि भी 2 वर्ष की है। इस तरह एक ही प्रदेश में दो तरह के नियम लागू हैं। ऐसा होने से न्याय के सिद्धांत का भी हनन हो रहा है।

ऐसे समझें कर्मचारियों का नुकसान

  • जनवरी 2023 में जो कर्मचारी सेवा में आया है। उसे दिसंबर 25 तक 70 प्रतिशत, 80 प्रतिशत और 90% वेतन मिलने पर इस तरह का नुकसान होगा।
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मूल वेतन 15500 रुपए और नुकसान 174840 रुपए होता है।
  • तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 1800 मूल वेतन पर 201540 रुपए का नुकसान हो रहा है।
  • इसी वर्ग के 19500 मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी को 219420 रुपए का नुकसान होता है।
  • तृतीय श्रेणी के 25500 मूल वेतन कर्मचारी को 285085 रुपए का घाटा हो रहा है।
  • तृतीय श्रेणी का जो कर्मचारी 28700 मूलवेतन पर काम शुरू करता है उसे 323258 का नुकसान हो रहा है।
  • इसी वर्ग का जो कर्मचारी 36200 मूल वेतन पर शासकीय सेवा शुरू करता है उसे 407078 रुपए तक का नुकसान हो रहा है।

सीएम को लिखा पत्र, दो साल हो परिवीक्षा अवधि

कर्मचारी नेता उमाशंकर तिवारी ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश शासन की सेवा में आने वाले चतुर्थ श्रेणी, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को पूर्व की तरह 2 वर्ष की परिवीक्षा लागू करने की मांग की है ताकि कर्मचारियों को लाखों रुपए का नुकसान कम किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.