थोड़ी देर में शुरू होगी नीति आयोग की बैठक, सीएम योगी समेत कई नेता हिस्सा लेने के लिए निकले

Updated on 27-05-2023 06:32 PM
नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के विरोध के बीच कुछ विपक्षी पार्टियों ने आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग (NITI Aayog) की बैठक का भी बॉयकॉट किया है। नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मना कर दिया है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता बैठक में पहुंच रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की संचालन परिषद की आठवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आयोग की संचालन परिषद में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को शामिल होना है।

कई नेता बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे

नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धानी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दिल्ली के प्रगति मैदान में नए कन्वेंशन सेंटर में के लिए अपने आवास से रवाना हुए।

क्या बोले केजरीवाल?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को होने जा रही नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार का ऐलान किया है। इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अध्यादेश लाकर कोआपरेटिव फेडरलिज्म का मजाक बनाया जा रहा है। ऐसे में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। उनका कहना है कि लोगों का कहना है कि ऐसी बैठक में नहीं जाना चाहिए, इसलिए वे इस बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में ये भी कहा है कि नीति आयोग का मकसद भारतवर्ष का विजन तैयार करना और कोआपरेटिव फेडरलिज्म को बढ़ावा देना होता है। लेकिन यहां तो सरकारों को गिराया जा रहा है, तोड़ा जा रहा है। ये भारत का न तो विजन है और न ही कोऑपरेटिव फेडरलिज्म है। उधर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक में शामिल ना होने का कारण वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने काम की व्यस्तता बताया है. उन्होंने कहा कि इसको देखते मुझे और मुख्य सचिव को भेजने के अनुरोध को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है।

नीतीश ने क्या वजह बताई?

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। उन्होंने पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होना है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के बदले वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी को बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत किया है।

किन मुद्दों पर होंगी चर्चा?

नीति आयोग की आयोग की बैठक में 8 मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। ये मुद्दे हैं- विकसित भारत @ 2047, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) पर जोर, बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालन को कम करना, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, और क्षेत्र के विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचा के लिए गति शक्ति।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.