MP में सामान्य से नौ फीसदी अधिक बारिश, नदी-नाले उफान पर, 11 जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

Updated on 02-08-2024 12:53 PM
भोपाल। दो-तीन दिन की सुस्ती के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। भोपाल, सीधी, नर्मदापुरम, रायसेन समेत कई शहर बारिश से तरबतर हैं। पश्चिम बंगाल के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का सिलसिला बन गया है। ऐसे में शुक्रवार को विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, सीधी समेत अनेक जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर एक अगस्त की सुबह साढ़े आठ बजे तक 500.3 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (460.5 मिमी.) की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है।

डैम के गेट खोले

शुक्रवार को भारी बारिश के चलते भोपाल, नर्मदापुरम में डैम के गेट खोले गए। भोपाल में शुक्रवार सुबह कोलार डैम के 4, कलियासोत के 8 और भदभदा डैम के चार गेट खोले गए। वहीं नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से तवा डैम के 5 गेट खोले गए।

राजधानी से सटे सीहोर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोलार डैम का वाटर लेवल मेंटेन रखने के लिए कोलार डैम के चार गेट शुक्रवार सुबह खोल दिए गए। कोलार परियोजना की कार्यपालन यांत्रिक हर्षा जैनवाल ने जानकारी दी कि दो गेट पहले ही खोल दिए गए थे। दो गेट बाद में खोले गए। इस प्रकार कोलार डैम के चार गेट कुल 7 मीटर खोल दिए गए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा कार्यपालन यंत्री हर्षा जौनवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोलार नदी, कोलार नहर तथा बांध प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाएं तथा किसी प्रकार की गतिविधि नही करें।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, सीधी, मऊगंज, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

इसके साथ-साथ भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

कहां, कितना बरसा पानी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सीधी में 91.8, नर्मदापुरम में 90.4, पचमढ़ी में 86.2, भोपाल में 85.2, रायसेन में 79.4, सतना में 75.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अन्य जिलों में भी मध्यम से हल्की वर्षा हुई।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उससे सटे बांग्लादेश पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक तीव्र होने की संभावना है।
मानसून द्रोणिका अब श्रीगंगानगर, हिसार, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक फैली है। पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पंजाब और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
दक्षिण गुजरात से केरल तट तक औसत समुद्र तल पर अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे सौराष्ट्र के ऊपर समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.