आज साढ़े नौ लाख बच्चों को मिलेगी एंटी वॉर्म गोली:​​​​​​​राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम, पेट में कीड़े तो रुक जाता है शारीरिक विकास

Updated on 23-09-2025 12:26 PM

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 23 सितंबर को भोपाल में साढ़े नौ लाख बच्चों को एंटी वॉर्म एल्बेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी। यह सिर्फ एक दवा नहीं बल्कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य की गारंटी है। पेट में होने वाले कीड़ों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है, उनकी पढ़ाई-लिखाई और पोषण पर असर पड़ता है। ऐसे में यह अभियान बेहद जरूरी है, ताकि हर बच्चा मजबूत शरीर और तेज दिमाग के साथ आगे बढ़ सके।

देशभर में साल में दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1 से 19 साल तक के बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल गोली खिलाई जाती है। इसके अलावा 20 से 49 साल तक की महिलाएं, जो गर्भवती और धात्री (दूध पिलाने वाली) नहीं हैं, उन्हें भी यह दवा दी जाती है।

भोपाल जिले में स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य लगभग 9.5 लाख बच्चों को यह गोली खिलाने का है। इसके लिए दवा स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचा दी गई है।

बच्चों तक ऐसे पहुंचेगी गोली

  • प्रत्येक स्कूल में एक नोडल टीचर को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
  • गोली बच्चों को नोडल टीचर की मौजूदगी में ही खिलाई जाएगी।
  • आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी दवा देंगे।
  • इस दौरान बच्चों को फायदे और सावधानियों के बारे में भी बताया जाएगा।

पेट के कीड़े खून और पोषण को करते हैं कम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि कीड़ों के संक्रमण से बच्चों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि प्रभावित होती है। इससे उनकी पढ़ाई, उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन भी कमजोर होता है।

उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई नुकसान नहीं है। पेट के कीड़े बच्चों के खून और पोषण को कम करते हैं। इससे बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) बढ़ता है। कमजोर बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं और पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं। लंबे समय में यह उनकी ऊंचाई, वजन और बौद्धिक विकास को प्रभावित करता है।

महिलाओं के लिए भी फायदेमंद अभियान के तहत 20 से 49 साल की वे महिलाएं, जो गर्भवती या धात्री नहीं हैं, उन्हें भी एल्बेंडाजोल खिलाया जाएगा। यह एनीमिया और कृमि संक्रमण से बचाव में मदद करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.