10 नवंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट के आसार, हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12 डिग्री सेल्सियस

Updated on 09-11-2023 12:42 PM

 भोपाल। हवाओं का रुख बदलने से 11 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। दरअसल, हवाओं का रुख लगातार दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना रहने से प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इससे धूप में चुभन बरकरार है। हालांकि रात के समय तापमान सामान्य के आसपास बना रहने से हल्की ठंड मौजूद है, लेकिन अब मौसम बदलने जा रहा है। 10 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होने लगेगा।

पचमढ़ी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाओं के आने से से दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है। बुधवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर प्रदेश में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में रिकार्ड किया गया।

रीवा सहित छह शहरों मलाजखंड, उमरिया, मंडला, छिंदवाड़ा, खरगोन में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके अलावा अफगानिस्तान के आसपास भी एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मौजूद है।

हवा का रुख उत्तरी नहीं होने से तापमान में गिरावट नहीं

दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रति चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। हवा का रुख लगातार दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। हवा का रुख उत्तरी नहीं होने से तापमान में गिरावट नहीं हो पा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.