आधी रात को कपड़े लेने गई नवविवाहिता चौथी मंजिल से गिरी, हादसा या कोई साजिश, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 02-07-2024 01:22 PM
भोपाल। कटारा हिल्स इलाके के गौरीशंकर आवासीय परिसर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चौथी मंजिल के पोर्च से गिरकर 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। एम्स से मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।पुलिस के अनुसार सागर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय स्वाति पटेल की शादी तीन माह पहले भूपेंद्र पटेल से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में पति के साथ रह रही थी। महिला की सास द्रोपती पटेल भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
स्वजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वर्षा हो रही थी। स्वाति बाहर पोर्च से सूखे हुए कपड़े लेने का कहकर गई थी। कुछ देर बाद जोरदार आवाज आई। घरवालों ने बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि वह छत से नीचे गिर गई है। यह देख स्वजन तुरंत बिल्डिंग से नीचे भागे और स्वाति को उठाकर एम्स ले गए। जहां डाॅक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्वाति का शव मायके पक्ष के लोग अपने गांव ले गए, वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मायकेवालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही सागर से स्वाति पटेल के मायके पक्ष से भाई और अन्य स्वजन पहुंच गए थे। भाई ने स्वाति को प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण मर्ग डायरी एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप को सौंपी गई है। एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी है। शार्ट पीएम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.