नर्सिंग में नया घोटाला...:4 साल बाद परीक्षा कराईं तो अब कॉपियों की चैकिंग में गड़बड़ी, शिक्षकों ने दूसरों को दे दिए लॉगिन-पासवर्ड

Updated on 21-05-2025 12:33 PM

मध्यप्रदेश में नर्सिंग का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब इसकी परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आ रही है। अब नया मामला उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही का है। एमपी नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने चार साल बाद दिसंबर 2024 में जीएनएम और एएनएम की लंबित परीक्षाएं कराईं। जिन शिक्षकों को इनका मूल्यांकन करना है, उन्होंने अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दूसरों को दे दिए। खुद काउंसिल की तकनीकी निगरानी में ये खुलासा हुआ है।

काउंसिल ने लॉगिन की लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पाया कि कई शिक्षकों के खाते मप्र की सीमा के बाहर सैकड़ों किलोमीटर दूर एक्टिव हुए। कुछ लॉगिन राज्य की सीमाओं के बाहर के हैं। इससे परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमों के अनुसार, उत्तरपुस्तिकाएं केवल शासकीय नर्सिंग कॉलेजों की फैकल्टी द्वारा जांची जानी चाहिए। इसके लिए हर शिक्षक को व्यक्तिगत लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिए जाते हैं। इन्हें साझा करना प्रतिबंधित है।

शिक्षकों ने एक दिन में 70 की जगह 150 तक कॉपियां चेक कीं नियम के अनुसार, एक शिक्षक को एक दिन में अधिकतम 70 कॉपियां जांचने की अनुमति है। लेकिन कुछ शिक्षकों ने 150 कॉपियां तक जांचीं। इससे मूल्यांकन की निष्पक्षता और गुणवत्ता संदेह के दायरे में आ गई है। यह नियमों के तहत अनुशासनहीनता की श्रेणी में भी आता है।

प्रकरण दर्ज कराया जाना चाहिए

एनएसयूआई नेता रवि परमार ने कहा कि आईडी के दुरुपयोग और गोपनीयता उल्लंघन पर आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होना चाहिए। एमपी सिविल सर्विस रूल्स के तहत निलंबन या सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

काउंसिल ने कार्रवाई की बजाय दी सिर्फ चेतावनी काउंसिल ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियां दोहराई गईं तो संबंधित शिक्षकों की लॉगिन आईडी तत्काल ब्लॉक कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी परीक्षा में गोपनीयता सर्वोपरि होती है। आईडी शेयरिंग और राज्य से बाहर मूल्यांकन के सबूत मिलते हैं तो काउंसिल को परिणाम घोषित करने से पहले पुनर्मूल्यांकन या ऑडिट कराना जरूरी होगा। वरना छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

ये मामला सामने आया था। इसके बाद हमने सभी आईडी और पासवर्ड चेंज करवा दिए हैं। अब कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। अगर कोई प्रूफ सामने आता है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराऊंगा।

- मनोज सरयाम, अध्यक्ष, नर्सिंग काउंसिल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.