30 मई के आसपास हो सकता है नए संसद भवन का उद्घाटन, दो साल पहले शुरू हुआ था काम

Updated on 17-05-2023 06:42 PM
नई दिल्‍ली: नए संसद भवन का उद्घाटन 30 मई के आसपास हो सकता है। नए संसद भवन की साफ -सफाई शुरू हो गई है। नई संसद अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। भव्य इमारत में साज सज्जा का काम अंतिम चरण में है। इसके इस महीने के अंत तक तैयार हो जाने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उद्घाटन पर सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, ऐसी अटकलें हैं कि संसद की नई इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
30 मई के करीब कर सकते हैं। तब बीजेपी सरकार अपने नौ साल पूरे करेगी। संसद की नई इमारत का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था।
30 मई को उद्घाटन होने की संभावना
सूत्रों ने बताया कि नए संसद भवन की साफ -सफाई शुरू हो गई है। लेकिन उद्घाटन पर सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि ऐसी अटकलें हैं कि संसद की नई इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 मई के करीब किया जा सकता है जब भाजपा सरकार अपने नौ साल पूरे करेगी। संसद की नई इमारत का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था।नई इमारत राष्ट्र के शक्ति केंद्र सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा है। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर की सड़क का नवीनीकरण, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय का निर्माण, प्रधानमंत्री का एक नया कार्यालय और आवास, और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरी की जा रही इस परियोजना का हिस्सा हैं।
सूत्रों ने कहा, 'संसद की नई इमारत इस महीने के खत्म होने से पहले तैयार हो जाएगी। हालांकि, इसके उद्घाटन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।'

ऐसी अटकलें हैं कि संसद की नई इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 मई के करीब किया जा सकता है जब भाजपा सरकार अपने नौ साल पूरे करेगी।
द‍िसंबर 2020 में रखी गई थी नींव
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि यह सरकार पर है कि वह इमारत के उद्घाटन की तारीख कब चुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी।

संसद की नई इमारत का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस इमारत में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान कक्ष, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा। परियोजना को पूरा करने की मूल समय सीमा पिछले साल नवंबर थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.