महाकाल महालोक में सप्त ऋषियों की नई मूर्तियां की गईं पुनर्स्थापित

Updated on 17-08-2023 12:46 PM

 उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल महालोक में सप्त ऋषियों की नई मूर्तियां पुनर्स्थापित कर दी गई हैं। फिलहाल इन्हें कपड़े से ढंका गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इनका जल्द ही अनावरण कराए जाने की संभावना है।

मालूम हो कि इसी वर्ष 28 मई को तेज हवा चलने पर महाकाल महालोक में स्थापित फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक (एफआरपी) से निर्मित सप्त ऋषियों की मूर्तियां गिरकर खंड़‍ित हो गई थीं। खंडित मूर्तियों को देख श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई थी। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और निर्माण एजेंसी उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

जनभावनों को ध्यान में रख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नई मूर्तियों की पुनर्स्थापना के आदेश हुए। मूर्तियां गारंटी अवधि में होने से स्मार्ट सिटी कंपनी से अनुबंधित ठेकेदार एमपी बाबरिया ने नई मूर्तियों का निर्माण मुंबई में कराया और सोमवार रात पुनर्स्थापित करवा दिया।

दावा है कि इस बार बनाई मूर्तियां पहले से अधिक मजबूत हैं। इनकी स्थापना के लिए फाउंडेशन वर्क भी किया है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों इनका अनावरण कराने का दावा है।

श्री महाकाल महालोक योजना : दूसरे चरण के सभी कार्यों का लोकार्पण सितंबर में मुश्किल

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र में आकार ले रही ‘श्री महाकाल महालोक योजना- 2’ के समस्त कार्यों का लोकार्पण इसी वर्ष सितंबर माह में होने की बात पिछले माह कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कही थी।

योजना के कार्य योजना स्थल का निरीक्षण कर उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियर और ठेकेदार फर्मों को 31 अगस्त 2023 से पहले सारे प्रचलित कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। कहा था कि तय समय में काम न करने पर ठेकेदार से भारी पेनल्टी वसूली जाएगी। विधिसम्मत सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। यथा स्थिति ये है कि काम अंतिम चरण में है, फिर भी सितंबर में लोकर्पण होना मुश्किल लगता है। क्योंकि फिनिशिंग स्तर का काम काफी शेष है।

यह भी जानिए

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सिंहस्थ- 2028 को ध्यान में रख ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर को आठ गुना बड़ा और भव्य बना रही है। इसके लिए 1174 करोड़ रुपये की ‘श्री महाकाल महालोक योजना’ स्वीकृत कर चुका है। पहले चरण में बड़ा रूद्रसागर किनारे विशाल मूर्तियों के रूप में 395 करोड़ रुपये की योजना आकार ले चुकी है, जिसका लोकार्पण गत वर्ष 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।


दूसरे चरण में 779 करोड़ रुपये के स्वीकृत 22 कार्यों में से 19 कार्य वर्तमान में प्रचलित हैं। इन कार्यों में शिखर दर्शन योजना, इमरजेंसी इंट्री-एक्जिट परियोजना, बेसमेंट पार्किंग परियोजना, महाराजवाड़ा भवन उन्नयन परियोजना, छोटा रूद्रसागर पर पैदल ब्रिज निर्माण, नीलकंठ वन मार्ग निर्माण कार्य प्रमुख हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.