जो जोनस-सोफी टर्नर के रिश्ते में नया विवाद, Ex वाइफ ने सिंगर के खिलाफ किया मुकदमा दायर, बेटियों से जुड़ा मामला

Updated on 22-09-2023 04:24 PM
जो जोनस और सोफी टर्नर के तलाक की कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' को मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश एक्ट्रेस ने जो जोनस पर मुकदमा दायर किया है। जो ने अपनी बेटियों को उनके मूल देश इंग्लैंड लौटने से इनकार कर दिया, इसी के चलते सोफी ने ऐसा किया है। दायर मुकदमे में कहा गया है, 'पिता ने बच्चों की इंग्लैंड वापसी को रोक दिया है, जो अंग्रेजी कानून के तहत मां के अधिकारों का उल्लंघन है, इंग्लैंड बच्चों का असली घर है।'

मुकदमे के अनुसार, Sophie Turner का आरोप है कि जो, उनकी बेटियों को सौंपने के लिए सहमत हो गए, लेकिन जब वो उन्हें लेने गईं तो उन्होंने जाने से रोक दिया। हालांकि, मुकदमे में कहा गया है कि सोफी ने दावा किया कि जब 17 सितंबर को सोफी बच्चों को लेने वहां पहुंचीं, तो जो ने बच्चों को जाने से मना कर दिया। उनके पास बच्चों के पासपोर्ट भी हैं। सोफी और जो ने शादी के चार साल बाद 5 सितंबर को तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि दोनों ने अलगाव के पीछे के कारणों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन ऑनलाइन कई तरह की बातें चल रही हैं।

क्यों हो रहा है सोफी और जो का तलाक?

उनमें से एक में कहा गया है कि Joe Jonas सोफी की दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे थे। वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहना चाहती थीं, लेकिन जो ने कहा कि वह उनके साथ बाहर भी जाएं। जहां जो अपने भाइयों, निक और केविन के साथ पूरे अमेरिका में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट टूर में बिजी थे, वहीं सोफी ब्रिटिश सीरीज 'जोन' की शूटिंग में व्यस्त थीं।


टेलर स्विफ्ट के साथ घूमते दिखे जो जोनस

दूसरी ओर, सोफी को यूके में 'जोन' के सेट पर स्मोकिंग करते और को-एक्टर फ्रैंके डिलाने को किस करते देखा गया। दूसरी ओर अमेरिका लौटने पर, जो को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड टेलर स्विफ्ट के साथ घूमते देखा गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.