नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन संभाला काम, फाइलों पर साइन शुरू

Updated on 03-10-2024 11:19 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन पदभार ग्रहण कर लिया है। नव दुर्गा के पहले दिन नए मुख्य सचिव अनुराग जैन निर्धारित समय पर वल्लभ भवन स्थित ऑफिस पहुंचे। अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा और अन्य अधिकारियों ने उनका वेलकम किया। इसके बाद अनुरान जैन काम में जुट गए हैं। वीरा राणा के रिटायर होने के बाद 30 सितंबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई थी।

तीन अक्टूबर को संभाला काम


श्राद्ध पक्ष की वजह से वह दो दिनों तक काम संभालने नहीं आए। नवदुर्गा के पहले ही दिन अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है। अनुराग जैन इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। वहां सड़क परिवहन मंत्रालय में सचिव आते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अधिकारियों में अनुराग जैन शुमार हैं। पीएम के कई ड्रीम प्रोजेक्ट को अनुराग जैन ने गति दी है।


फाइलों पर साइन शुरू


दरअसल, मध्य प्रदेश में पहली बार दो दिनों तक मुख्य सचिव नहीं रहे हैं। वहीं, पदभार ग्रहण करते ही अनुराग जैन काम संभाल लिया है। उन्होंने फाइल पर साइन शुरू कर दिया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से भी वह मुलाकात कर रहे हैं। अनुराग जैन के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही सुलझे हुए अधिकारी हैं।


1989 बैच के अधिकारी हैं अनुराग


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन 1989 बैच के अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर भी रहे हैं। अनुराग जैन राजधानी भोपाल के भी कलेक्टर रहे हैं। इसके साथ ही कमलनाथ की सरकार में वह वित्त विभाग के सचिव भी रहे हैं। आईआईटी से अनुराग जैन ने इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.