नेतन्याहू ने पत्नी-बेटों के लिए आजीवन सिक्योरिटी की मांग की

Updated on 24-06-2024 02:07 PM

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी और बेटों के लिए जीवनभर की सिक्योरिटी की मांग की है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक महीने की शुरुआत में ही नेतन्याहू ने इजराइल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेत से पत्नी और बेटों की जीवनभर की सिक्योरिटी डीटेल्स पर रिपोर्ट मांगी।

हालांकि, शिन बेत ने उन्हें फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी डिस्कस नहीं करने को कहा है। अगर शिन बेत उनके प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो नेतन्याहू के परिवार को तब भी सिक्योरिटी मिलती रहेगी जब वे प्रधानमंत्री नहीं होंगे।

हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन रिपोर्ट्स को झूठा कहा है। वहीं, एक और रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नेतन्याहू के बेटे याइर को शिन बेत के सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ दक्षिण अमेरिका के देश ग्वाटेमाला में घूमते हुए देखा गया है। याइर 8 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई जंग के बाद से ही अमेरिका में हैं।

PM पद छोड़ने के बाद सिर्फ 6 महीने सिक्योरिटी का नियम
इजराइली नियमों के तहत, पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को कार्यकाल समाप्त होने के बाद शुरुआती छह महीने तक सुरक्षा मिलती है। नेतन्याहू ने 2019 में एक मंत्रिस्तरीय समिति के जरिए इस सीमा को एक साल तक बढ़ा दिया था।

हालांकि, कुछ ही समय बाद उसी मंत्रिस्तीय समिति ने सुरक्षा मुहैया कराने की अवधि को करके फिर से छह महीने कर दिया। खुफिया एजेंसी ‘शिन बेत’ ने सिफारिश स्वीकार कर ली थी। 2021 में शिन बेत ने कहा था कि नेतन्याहू की पत्नी या उनके बच्चों को कोई खतरा नहीं है।

सीजफायर डील हुई तो भी जंग खत्म नहीं करेंगे नेतन्याहू
नेतन्याहू ने रविवार को कहा है कि अगर सीजफायर डील हुई तो भी वे हमास के खिलाफ जंग खत्म नहीं करेंगे। जंग के बाद दिए गए अपने पहले इंटरव्यू में जब नेतन्याहू से जंग खत्म करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे इजराइली बंधकों की रिहाई के बदले कुछ समय तक सीजफायर के लिए तैयार हैं पर वो हमास के खिलाफ जंग को खत्म नहीं करेंगे।

नेतन्याहू ने ये भी बताया की गाजा में जंग का सबसे अहम पड़ाव अब खत्म हो चुका है। वहीं, सीजफायर डील नहीं होने के चलते इजराइल में नेतन्याहू से इस्तीफे की मांग बढ़ती जा रही है। रविवार को बंधकों के परिवार वालों ने इजराइल में प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जंग के 8 महीने बाद भी उनकी सरकार बंधकों को रिहा नहीं करा पाई है। नेतन्याहू अपनी राजनीति के लिए जंग को लंबा खींच रहे हैं।

इजराइल के इतिहास को देखें तो जंग के साथ प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल भी खत्म होता रहा है। ऐसा एक या दो नहीं, बल्कि पूरे तीन बार हो चुका है कि जिस PM के शासनकाल में जंग हुई, उसे कुर्सी छोड़नी पड़ी।

क्या जंग जीतकर भी हार जाएंगे नेतन्याहू...
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। कोई इन्हें जादूगर कहता है, कोई किंग बीबी तो कोई मिस्टर सिक्योरिटी। बिना बहुमत के भी वो सरकार बनाने में कामयाब रहे। इस वजह से इनके बारे में कहा जाता है कि ये हार के जबड़े से जीत को खींच लाते हैं। हालांकि, 3 बड़ी वजह हैं जो इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि नेतन्याहू ये जंग जीतकर भी हार जाएंगे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.