आठ वर्ष की बालिका से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Updated on 30-11-2023 11:43 AM

 भोपाल निशातपुरा थाना पुलिस ने एक दक्षिण भारतीय युवक को पड़ोस में रहने वाली आठ वर्ष की बालिका के साथ अश्लील हरकर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार रात की है। बालिका दूसरी कक्षा में पढ़ती है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

आइस्क्रीम का दिया था लालच

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रहने वाली बालिका सोमवार रात करीब 11 बजे अपने फ्लैट के सामने खेल रही थी। खेलते वक्त उसके मोजे पानी में भीग गए। इस कारण वह चप्पल पहनने के लिए घर जा रही थी, तभी ऊपर के फ्लैट में रहने वाले कृष्णन नाम के युवक ने बालिका को आइसक्रीम खाने का लालच दिया। बालिका उसकी बात सुनकर हिचकिचाई, तो वह उसे गोद में उठाकर अपने फ्लैट के सामने पहुंचा। उसने बालिका के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। उसी वक्त बालिका को ढूंढते हुए उसकी मां वहां पहुंच गई। यह देखकर कृष्णन सकपका गया और उसने बच्ची को छोड़ दिया। बच्ची काफी सहमी हुई थी। घर पहुंचकर जब मां ने बच्ची से पूछा तो उसने पड़ोसी द्वारा 'बैड टच' करने के बारे में बताया। इसके बाद मंगलवार को महिला ने बच्ची के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मूलत: केरल निवासी 34 वर्षीय कृष्णन को छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित एक होटल में कुक का काम करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.