AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को किया गया रिहा, अभिजीत दिपके आज SEM कोर्ट के सामने किए जाएंगे पेश
Updated on
17-10-2026 11:15 AM
नई दिल्ली: बीते शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर की शाम को AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया, जबकि अभिजीत दिपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। उन्हें SEM कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।शुक्रवार शाम नेहा बोरा और अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया था
बता दें कि शुक्रवार शाम को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। हालांकि, पुलिस दोनों को हिरासत में लेने में सफल रही थी। रातभर दोनों युवा नेता को लेकर कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि, सुबह-सुबह पता चला है कि नेहा बोरा को सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया। वहीं, अभिजीत दिपके की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अभिजीत दिपके को आज SEM कोर्ट में पेश किया जाएगा।अभिजीत दिपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। उनके खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई है। आज SEM कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। हो सकता है कि अभिजीत दिपके को भी बॉन्ड की शर्तें तोड़ने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।
अभिजीत दिपके ने सरकार पर बोला था हमला
बता दें कि अभिजीत दिपके ने इससे पहले पुलिस के नोटिस मिलने पर मोदी सरकार पर करारा वार किया था। अभिजीत दिपके ने कहा था कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों से व्यापार को नुकसान नहीं होता। नुकसान तब होता है जब सरकार पूरे शहर को बंद करने, इंटरनेट सेवाएं रोकने, अपने ही नागरिकों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने और शहर को युद्ध-क्षेत्र में तब्दील करने का फैसला लेती है।